युगों-युगों तक गाए जाएंगे लता मंगेशकर के ये सदाबहार नगमे, अमिट हो चुकी है स्वर कोकिला की पहचान

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो चुका है। 13 साल की उम्र में गायन की शुरुआत करने वाली स्वर कोकिला ने देश को कई ऐसे नगमें दिए हैं जो भारतीय संगीत को दुनियाभर में पोपुलर कर दिया है। अपनी मधुर आवाज से वह म्यूजिक इंडस्ट्री पर दशकों से राज कर रही थी।;

Update: 2022-02-06 05:40 GMT

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो चुका है। 13 साल की उम्र में गायन की शुरुआत करने वाली स्वर कोकिला ने देश को कई ऐसे नगमें दिए हैं जो भारतीय संगीत को दुनियाभर में पोपुलर कर दिया है। अपनी मधुर आवाज से वह म्यूजिक इंडस्ट्री पर दशकों से राज कर रही थी। गायिकी की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ चुकी 92 वर्षीय गायिका को 11 जनवरी को कोविड-19 के कारण निमोनिया होने का पता चला था। लता मंगेशकर को 'द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' कहा जाता है। लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने सफल गायन करियर की शुरुआत की और कई भारतीय भाषाओं में उनके नाम 30,000 से अधिक गाने हैं। तो आइये सुनते हैं लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने (Lata Mangeshkar songs) जिन्हें सुनकर आप संगीत के अलग ही दुनिया में खो जाएंगे।

प्यार किया तो डरना क्या

Full View

म्यूजिक इंडस्ट्री में इस गाने का एक अलग ही पहचान है। 1960 में मुगल-ए-आजम फिल्म का यह गाना लता मंगेशकर की आवाज में लोगों के दिलों को आज भी छु लेती है ।

अजीबं दास्तां हैं ये

Full View

दिल अपना और प्रीत पराई (1960) के गानों में से एक 'अजीब दास्तान है ये' भी लता जी ने बहुत खूबसूरती से गाया था। यह शंकर-जयकिशन द्वारा रचित और मीना कुमारी द्वारा लिप-सिंक किया गया था।

ऐ मेरे वतन के लोगों

Full View

लता जी ने जनवरी 1963 में भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि के खिलाफ एक देशभक्ति गीत गाया था। यह गीत भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' था। कहा जाता है कि इस गाने ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आंखों में आंसू ला दिए थे।

मेरा साया साथ होगा

Full View

लता के इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है। सुनील दत्त की फिल्म 'साया' का ये गीत आज भी एकदम नया लगता है और यह गाना कही दूर भी सुनाई दे हम खुद को गुनगुनाने से नही रोक पाते हैं ।

मेरी आवाज ही पहचान है

Full View

फिल्म किनारा का यह गाना युगों युगों तक गाए जाएंगे और जब भी यह गाना सुनाई देगा लता मंगेशकर की याद दिलाएगी।

लग जा गले

Full View

'वो कौन थी' फिल्म का यह गाना संगीत की दुनिया में दशकों से राज कर रहा है।

रहे न रहे हम

Full View

आपकी नजरों ने समझा

Full View

Tags:    

Similar News