Madhuri Dixit की 'मजा मा' से फर्स्ट लुक आया सामने, डांस से भरपूर होगी फिल्म

Maja Ma Movie First Look: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपने अभिनय की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करती हैं।;

Update: 2022-09-14 10:23 GMT

Maja Ma Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपने अभिनय की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियों में है। मनोरंजन के लिए पॉपुलर प्राइम वीडियो ने आज अपनी पहली भारतीय मूवी 'मजा मा' (Maja Ma) की वर्लड वाइड प्रीमियर की घोषणा की है। आनंद तिवारी (Anand Tiwari) के निर्देशन में बनी फिल्म में माधुरी दीक्षित लीड रोल की भूमिका निभाएगी। इस मूवी से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

माधुरी दीक्षित बेहद अलग रोल में आएगी नजर

माधुरी दीक्षित इस फिल्म में बिल्कुल अलग किरदार में नजर आने वाली हैं, इससे पहले उन्हें ऐसे रोल में कभी नहीं देखा गया है। फैंस एक्ट्रेस को 'मजा मा' में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म हंसी-मजाक और प्यार की कहानी के साथ उतार चढ़ाव पर आधारित है जो दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर देगी। फिल्म की फर्स्ट लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमे भरपूर डांस देखने को मिलेगा।

फिल्म में होंगे ये स्टार

मजा मा फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो माधुरी दीक्षित के साथ गजराज राव , ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे पॉपुलर कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी खुशहाल परिवार और शादी के अटुट बंधन पर आधारित है। वहीं मजा मा को 6 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक आनंद तिवारी का कहना है कि दर्शक बिल्कुल नए और फ्रेश कंटेंट को ज्यादा पसंद करते हैं। दर्शक को जो नए अनुभव की तलाश है वो मजा मा फिल्म में भरपूर है।

Tags:    

Similar News