Madhuri Dixit के पति नेने यूट्यूब पर हुए वायरल, बताते हैं हर बिमारी का इलाज

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी खूबसूरती के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस बार एक्ट्रेस के डॉक्टर पति श्रीराम माधव नेने (Shriram Madhav Nene) यूटयूब पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं।;

Update: 2022-07-27 12:50 GMT

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी खूबसूरती के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस बार एक्ट्रेस के डॉक्टर पति श्रीराम माधव नेने (Shriram Madhav Nene) यूटयूब पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। माधुरी के पति यूटयूब पर डॉक्टर नेने (Doctor Nene) के नाम का चैनल चलाते हैं। नेने की लुक की लड़कियां कायल है। वे अपने यूटयूब चैनल पर हर मर्ज की दवा बताते हैं।

डॉक्टर नेने यूटयूब पर शेयर करते है व्लॉगस

डॉक्टर नेने पेशे से cardiovascular सर्जन है। दरअसल डॉक्टर नेने यूटयूब पर अपने व्लॉगस (vlogs) में हेल्थ टिप्स, बीमारियों से बचने के उपाय शेयर करते हैं। इसके अलावा वे बेहतर डाईट प्लान (diet plans) और वजन घटाने की टिप्स भी देते हैं। नेने अपनी पत्नी माधुरी के साथ कुकिंग करते समय की वीडियो भी शेयर करते हैं। बता दें कि नेने को कुकिंग (cooking) का शौक है। वे अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों को अपने हाथ से खाना बनाकर भी खिलाते हैं।

कोरोना काल में डॉक्टर नेने ने बताएं ये उपाय

जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टर नेने ने कोरोना काल (Corona period) के दौरान लोगों को कोरोना से बचाव करने के उपाय भी यूटयूब के जरिए बताएं थे। डॉक्टर नेने की वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देखते है, जिसके कारण उनकी वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते हैं। माधुरी दीक्षित शादी के बाद विदेश में ही सेटल हो गई थी। हालांकि साल 2011 में वे अपने बच्चों के बड़ा होने के बाद इंडिया वापिस लौटी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिर से कमबैक किया।

Tags:    

Similar News