Malaika Arora के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर, कहा- तुम बस मेरी रहना...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। बर्थडे के खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन विश किया है। सोशल मीडिया पर उनकी ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।;

Update: 2022-10-23 07:18 GMT

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। बर्थडे के खास मौके पर एक्ट्रसे के डार्लिंग अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बेहद खास अंदाज में उन्हें विश किया है। जी हां, मलाइका के जन्मदिन पर उनके लवर बॉय अर्जुन ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। क्या आप जानना नहीं चाहएंगे मलाइका के लिए आखिर क्यों रोमांटिक अंदाज में नजर आए अर्जुन?

अर्जुन कपूर ने मलाइका को किया विश

एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में हर किसी को पता चल चुका है। इसके बाद दोनों एक साथ पार्टी और वेकेशन पर भी खूब जाने लगे हैं। आज मलाइका के जन्मदिन को अर्जुन ने काफी स्पेशल बना दिया है। अपनी स्वीट हार्ट के लिए अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें अर्जुन-मलाइका के बीच का प्यार देखने को भी मिल रहा है। दरअसल ये एक मिरर फोटो है, जिसमे मलाइका खुद को देख रही है और अर्जुन अपनी जान मलाइका को प्यार से निहार रहे हैं। दोनों की बॉन्ड देख फैंस भी बेहद खुश हो रहे हैं।

अर्जुन ने लिखा ये कैप्शन

मलाइका अरोड़ा के साथ इस फोटो से भी स्पेशल अर्जुन कपूरा का उनके लिए लिखा गया मैसेज है। एक्टर ने मलाइका के लिए कैप्शन में अलग स्टाइल में अपने प्यार का इजहार किया है। अर्जुन ने एक्ट्रेस मलाइका को बर्थडे विश करते हुए लिखा- हैपी बर्थडे बेबी, तुम जैसी हो वैसी ही रहना। खुश रहो और हमेशा मेरी रहो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

अर्जुन कपूर की मलाइका के लिए ये स्वीट और रोमांटिक विश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन ने जब से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से दोनों एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब तो दोनों के फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की अर्जुन-मलाइका लोगों की इस विश को कब तक पूरा करते हैं।

Tags:    

Similar News