सिजलिंग अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा लेकिन ट्रोल्स को नहीं आया पसंद, कहा- 'टॉप पहनना भूल गई...'
बॉलीवुड की फैशन दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाना जानती हैं। इस बीच बॉलीवुड दीवा को रेड कारपेट पर आग लगाते देखा गया क्योंकि वह अपने बेस्टफ्रेंड और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के 50 वें बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं।;
बॉलीवुड की फैशन दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाना जानती हैं। इस बीच बॉलीवुड दीवा को रेड कारपेट पर आग लगाते देखा गया क्योंकि वह अपने बेस्टफ्रेंड और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के 50 वें बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं। केजेओ की पार्टी की थीम सब कुछ ब्लिंग थी और सेलेब्स अपने बेहतरीन फैशन में स्वेग दिखाते नजर आए। इस बर्थडे बैश में तमाम बॉलीवुड हस्तियां ग्लैमरस लुक में नजर आए।
मलाइका को अक्सर अपने आउटफिट्स की बात करते हुए बोल्ड स्टेटमेंट देते देखा जाता है। बर्थडे बैश में उन्होंने एक पिंक साटन ब्रैलेट टॉप स्पोर्ट किया और इसे एक नियॉन ग्रीन ब्लेज़र और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ पेयर किया। उन्होंने ब्लिंगी पिंक हील्स और पोटली बैग के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। उनका बोल्ड अवतार फैंस को खूब पसंद आया लेकिन एक्ट्रेस अपने इस लुक से ट्रोल्स के निशाने पर आ गयी हैं।
मलाइका के लुक को देख एक यूजर ने लिखा "ड्रेसिंग सेंस पूरी तरह से थर्ड क्लास है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "इतना टैकल आउटफिट।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, "कपड़ों का वर्स्ट चॉइस।" एक अन्य ने लिखा, "टॉप पहनना भूल गई।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इन्हें म्यूजियम में रखो।" इस बीच, करण जौहर का बर्थडे बैश स्टार-स्टडेड था। सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), गौरी खान (Gauri Khan) से लेकर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), सबा आजाद (Saba Azad), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और अन्य लोगों को भव्य पार्टी में देखा गया।