अनुष्का शर्मा को चाय परोसने वाले विवाद पर इतने साल बाद बोले एमएसके प्रसाद, सामने रखा अपना पक्ष

साल 2019 में क्रिकेट वर्लड कप के दौरान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट सेलेक्टर एमएसके प्रसाद के बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा को चाय परोसने वाले विवाद ने काफी तूल पकड़ी थी। इस मामले के काफी टाइम बाद प्रसाद ने विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।;

Update: 2021-06-15 08:09 GMT

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) के बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को चाय परोसने के विवाद ने काफी तूल पकड़ी थी। तो अब 2 साल बाद इस मामलें में एमएसके प्रसाद ने अपना मौन तोड़ा है। इस विवाद के दो साल बाद पूर्व सेलेक्टर ने अपना पक्ष रखा है। उस समय एमएसके प्रसाद को काफी अलोचना का सामना करना पड़ा था। अब इतने टाइम बाद प्रसाद ने एक मीडिया से इस मामले पर बातचीत की है।

टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने सेलेक्टर्स की आलोचना के बारे में बात करते हुए इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के दौरान बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा को चाय परोसने पर उठे विवाद पर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो सेलेक्टर्स को उनकी सराहना नहीं मिलती है लेकिन इस जरा सी बात पर विवाद खड़ा कर दिया जाता हैं। पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा, 'जब एक सिलेक्टर भारतीय टीम के कप्तान की पत्नी को एक कप कॉफी पेश करता है, तो ये एक बड़ा विवाद बन जाता है, लेकिन जब सात भारतीय सुपरस्टारों के साथ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतती है, तो इसका श्रेय एक बार भी सेलेक्टर्स को नहीं दिया जाता है।'

बता दें कि साल 2019 में वर्लड कप (2019 World Cup) के दौरान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने एमएसके प्रसाद के बारे में खुलासा किया था कि पूर्व भारतीय सिलेक्टर एमएसके प्रसाद विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय परोस रहे थे। फारुख के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था और इसके लिए प्रसाद की कड़ी आलोचना की गयी थी। मामले के ज्यादा तूल पकड़ने पर अनुष्का शर्मा ने बयान जारी किया था और इसे उन उदाहरणों के साथ पेश किया जहां उन्हें विराट के प्रदर्शन के लिए दोषी ठहराया गया था। इन सब के बाद फारुख इंजीनियर ने इस मामले पर सभी से माफी मांगी थी। फारुख ने कहा था कि उन्होंने यह बात सिर्फ मजाक में कही और लोगो ने तिल का ताड़ बना दिया।

Tags:    

Similar News