पति संग डिनर डेट पर पहुंची Priyanka Chopra, निक जोनस ने शेयर की तस्वीरें
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही है। प्रियंका और निक की फोटो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी साफ दिख रही है। सोशल मीडिया पर कपल की पोस्ट फैंस का प्यार बटौर रही है।;
प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों कई वजह के चलते मीडिया की लाइमलाइट में बनी हुई है। प्रियंका और निक की जोड़ी देश-विदेश में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं अब दोनों ही शूटिंग से समय निकालकर डिनर डेट करने गए हैं। इस दौरान की उनकी कुछ वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रही है। इसके बाद अब निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसकी तारीफ फैंस लगातार कर रहे हैं।
निक जोनस ने शेयर की तस्वीरें
हॉलीवुड एक्टर निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही है। प्रियंका और निक की फोटो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी साफ दिख रही है। सोशल मीडिया पर कपल की पोस्ट फैंस का प्यार बटौर रही है। इसके अलावा कुछ अन्य तस्वीरों में प्रियंका अपने पति के साथ गोलगप्पों का लुत्फ उठाती भी नजर आई। हाल ही में प्रियंका ने भी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमे एक्ट्रेस गोल गप्पे खाती दिखी।
प्रियंका ने पति की पोस्ट पर किया कमेंट
निक जोनस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट में लिखा- न्यूयॉर्क के बेस्ट रेस्टोरेंट में डिनर वो भी मेरी प्यारी प्रियंका के साथ। एक्ट्रेस प्रियंका ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'माई लव।' फैंस के बीच दोनों की तस्वीरे छा गई है। सोशल मीडिया पर इन फोटोज को यूजर्स लाइक कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चौपड़ा का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक्ट्रेस अपने पति और दोस्तों के साथ क्वालिटि टाइम स्पेंड करती नजर आ रही है। प्रियंका के इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है।