अनुष्का शर्मा ने कुछ इस अंदाज में अपने पिता को कहा हैप्पी फादर्स डे, वामिका की तरफ से विराट के लिए भी शेयर की पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस फादर्स डे को खास बनाने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का ने अपने पिता और अपनी बेटी के पिता विराट कोहली दोनो को विश करते हुए फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने पिता और विराट के साथ की अनसीन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।;
पूरी दुनिया में आज 20 जून को फादर्स डे (Fathers Day 2021) मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी लोग अपने पिता के प्रति प्रेम जता उनका आभार भी प्रकट कर रहें हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी इस फादर्स डे को खास बनाने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का ने अपने पिता और अपनी बेटी के पिता विराट कोहली दोनो को विश करते हुए फोटोज शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तीन अनसीन फोटोज को शेयर किया हैं। जिसमें पहली तस्वीर में अनुष्का अपने पिता के साथ बैठी हुई दिखायी दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में अनुष्का बेबी बम्प के साथ पति विराट कोहली के साथ खड़ी हैं। तो पोस्ट की हुई तीसरी फोटो में विराट और अनुष्का के पिता को एकसाथ फोटो क्लिक करवाते देखा जा सकता हैं। ये तीनो तस्वीरें फैमिली की हैप्पी फोटोज हैं। फोटोज को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने पिता और बेटी वामिका के पिता विराट कोहली (Virat Kohli) को फादर्स डे विश किया है। फादर्स डे की इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में अनुष्का लिखती हैं, "दो अपनी तरह के सबसे अच्छे पुरुष जो मुझे मिले हैं। इनसे भरपूर प्यार और अनुग्रह मिला है। वे एक बेटी के लिए सबसे अच्छे पिता हैं। हैप्पी फादर्स डे।"
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने इस साल की शुरुआत में पैरेंट बने हैं। अनुष्का ने जनवरी में पहली लड़की वामिका (Vamika Kohli) को जन्म दिया है। अनुष्का ने वामिका की झलकियां शेयर की हैं। लेकिन अनुष्का और विराट ने फिलहाल अपनी बेटी को पूरी तरह कैमरे के सामने न लाने का फैसला किया है। वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' (Zero) में देखा गया था, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। जिसके बाद उन्होंने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। लेकिन प्रोडक्शन में हाथ अजमाते हुए उनकी दो डिजीटल प्रोजेक्ट 'बुलबुल' और 'पाताल लोक' कोरोना महामारी के दौरान रिलीज हुए हैं।