पलक मुच्छल ने लगाई होने वाले पिया के नाम की मेहंदी, जानें कौन है उनके सपनों का राजकुमार
पलक मुच्छल 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मशहूर सिंगर पलक म्यूजिक डॉयरेक्टर मिथुन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की रस्मों के कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं।;
Palak Muchhal Wedding: बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) के गानों के आप भी कायल होंगे। पलक को अब उनके सपनों का राजकुमार मिल चुका है। 4 नवंबर से मिथुन और पलक की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आशिकी 2 फिल्म ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाई थी। इसमें गाए उनके गाने 'मेरी आशिकी तुम ही हो' और 'मैं चाहु या ना' ने उन्हें पॉपुलर बना दिया था। फिलहाल सिंगर अपनी शादी की रस्मों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
शादी का सीजन शुरू होते ही बॉलीवुड के गलियारों से भी खुशखबरी सामने आनी शुरू हो जाती है। इस बार बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल शादी के बंधन में बंधने वाली है। पलक म्यूजिक डॉयरेक्टर मिथुन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।
पलक की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और वह 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक पलक और मिथुन एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी की बात सभी से छिपा कर रखी थी।
सोशल मीडिया पर सिंगर की मेहंदी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। सिंगर की शादी की रस्मों की फोटो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं। पलक की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने नीले रंग का लहंगा पहना हुआ है।
ब्लू कलर के लहंगे के साथ पलक ने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की है। सिंगर ने खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। उनके आउटफिट से फैंस का नजर हटाना मुश्किल हो रहा है। सिंगर पलक मुच्छल की मेहंदी की रस्म में कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए। इनमें अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी शामिल है। जैकी ने सिंगर को अपना आशिर्वाद देने के साथ ही मेहंदी का शगुन भी किया।