सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया नोट, कहा- हमारी दुनिया हुई एक
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।;
Parineeti Chopra Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) ने आखिरकार सगाई कर ही ली। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। 13 मई को दोनों ने सगाई करने के बाद खुद अपने रिश्ते को स्वीकार लिया है। इससे पहले परी-राघव (Pari-Raghav) ने अपने प्यार और रिश्ते को सभी से छिपाकर रखा था। अब इंगेजमेंट के बाद परिणीति और राघव (Parineeti and Raghav) ने पहला बयान शेयर किया है। अपने बयान में एक्ट्रेस ने लिखा कि मुझे और राघव को बीते कुछ दिनों में काफी ज्यादा प्यार मिला है, जिससे हम काफी ज्यादा खुश हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ ही राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने भी यह नोट ट्विटर पर पोस्ट किया है। बयान की बात करें, तो इसमें लिखा है कि हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं और ये काफी खास बात है कि हमारे साथ हमारी दुनिया भी एक हो गई है। नोट में आगे लिखा गया कि हमें जितना प्यार लोगों से मिला है, उसके बारे में हमने कभी विचार भी नहीं किया था।
परिणीति-राघव ने फैंस का किया शुक्रिया अदा
राघव और परिणीति ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि हमने जो कुछ भी पढ़ा, देखा हम चाहकर भी उसका शुक्रिया अदा नहीं कर सकते हैं। हम यह जानकर अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं कि आप सभी हमारे साथ हैं। बता दें कि सगाई के बाद से ही दोनों की सगाई की वीडियो और फोटोज लगातार सामने आ रही हैं।
Also Read: राघव चड्ढा को आया परिणीति पर प्यार, सभी के सामने किया KISS
परिणीति की सगाई में मौजूद रहे ये लोग
परिणीति और राघव ने दो दिन पहले यानी 13 मई को सगाई की है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई करीबी दोस्तों और घरवालों की मौजूदगी में हुई। इस खास मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान जैसे कई नेता पहुंचे थे। इसके अलावा परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे सेलेब्स ने शिरकत की थी।