Bhojpuri Song: पवन सिंह और आस्था सिंह की हॉट केमेस्ट्री देखकर पागल हुए लोग, 32 मिलियन मिले व्यूज

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना 'राजा जी' (Raja ji) हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को देखकर लग रहा है कि वह इसमें एक पति का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, आस्था सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में है।;

Update: 2023-08-03 10:54 GMT

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना 'राजा जी' (Raja ji) हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को देखकर लग रहा है कि वह इसमें एक पति का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, आस्था सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में है। दोनों गाने में बेडरूम से लेकर घर में अलग-अलग जगहों पर जाकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वह इसे बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को अब तक 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

जानकारी के मुताबिक, इस गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की हॉट केमेस्ट्री देखने को मिल रही है, जिससे देखकर दर्शक खुशी से पागल हो गए हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गाने की शुरुआत में पवन सिंह दफ्तर में बैठे हैं और फिर वो आस्था सिंह के सपने में खो जाते हैं। वह आस्था सिंह की कमर पर हाथ फेरते हुए नजर आ रहे हैं। फिर दोनों के बीच प्यार की नोकझोंक शुरू हो जाती है। राजी जी गाना वीडियो में पवन सिंह और आस्था सिंह का कमाल का डांस किया है। दोनों की इस रोमांटिक जोड़ी को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने साथ मिलकर गाया है। वहीं इस गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। इसके साथ ही म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।  

देखें वीडियो 

Full View

बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर 30 जून 2023 को रिलीज किया गया था। यह गाना यूट्यूब चैनल Aadishakti Films अलावा कई और चैनल पर भी शेयर किया गया है। जिसे अब तक 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- अब रॉ एजेंट बनेगी Seema Haider!

Tags:    

Similar News