Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना मेहरी चल गईल मईका हो रहा सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल

Bhojpuri Song: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते है। उनका नया गाना यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।;

Update: 2020-06-27 05:15 GMT

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आजकल काफी फेमस होता जा रहा है। दर्शक अब भोजपुरी गानों को भी बड़े शौक से सुनने और देखने लगे है। भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाते ही रहते है। जिसकी वजह से गानों को देखने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। पवन सिंह की बात करें तो वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है।

वह अपने फैंस का दिल अपनी सिंगिंग और एक्टिंग दोनों से बखूबी जीतना जानते है इसलिए वह लॉकडाउन में ही अपने फैंस और चाहने वालों के लिए गाने रिलीज़ करना नहीं भूल रहे है और जल्द से जल्द गाने रिलीज़ करके अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे है।

ऐसे में ही पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। गाने का नाम है "मेहरी चल गईल मईका"। पवन सिंह का यह गाना अभी सिर्फ ऑडियो में ही रिलीज़ किया गया है। जल्द ही इसका वीडियो भी दर्शकों के सामने आएगा। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके इस गाने को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। इसको यूट्यूब पर अब तक लोगों द्वारा 6 लाख से जयादा बार देखा जा चुका है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे है।

गाने के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती द्वारा लिखे गए है। संगीत की बात करें तो साजन मिश्रा और आजाद सिंह ने मिल कर गाने को संगीत दिया है और पवन सिंह ने अपनी बहतरीन आवाज से सजाया है।

यहां देखें गाना: 

Full View


Tags:    

Similar News