Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए भोजपुरी गाने ने रिलीज़ होते ही मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

Bhojpuri Song: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर माने जाते है। वहीं रानी चटर्जी भी भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट और फेमस हीरोइन है। दोनों की ही फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फिलहाल दोनों के नए रिलीज़ गाने ने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया है।;

Update: 2020-07-18 04:02 GMT

Bhojpuri Song: पवन सिंह और रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा के फेमस नामों में है। दोनों भोजपुरी फिल्मों पर राज करते है। पवन सिंह की बात की जाए तो वह सिंगर होने के साथ साथ एक्टिंग में भी जबरदस्त है। वही रानी चटर्जी भी भोजपुरी फिल्मों की बेहतरीन और हिट हीरोइन है।

पवन सिंह का नया गाना अभी रिलीज़ हुआ है। जिसका नाम है "साड़ी पर के फोटो"। गाना हाल ही में 14 जुलाई 2020 को यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है। गाने में पवन सिंह और रानी चटर्जी एक साथ दिखाई दे रहे है। दोनों की जोड़ी बहुत ही अच्छी लग रही है।

वीडियो को दर्शकों द्वारा जबरदस्त पसंद किया जा रहा है और अब तक लोग इसे 27 लाख से ज्यादा बार देख चुके है। यूट्यूब पर यह गाना बहुत ही वायरल हो रहा है।

इस गाने को पवन सिंह के साथ अंकिता सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे है और इसका संगीत लॉर्ड जी ने दिया है।

भोजपुरी गाना देखें: 

Full View


Tags:    

Similar News