सुशांत सिंह राजपूत के घर प्रार्थना सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रविवार को उनके घर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुशांत ने बीते 14 जून को अपने घर में ही फांसी पर लटक कर जान दे दी थी।;
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने से हर कोई अचंभित है। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि आखिर क्यों सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड जैसा इतना बड़ा कदम उठाया। उनके जाने से उनके परिवार, दोस्त और फैंस सब बहुत दुखी है। उनको गए हुए अब पूरा एक हफ्ता हो चुका है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था और उनकी अस्थियों को पटना में ही विसर्जित कर दिया गया है।
अब रविवार को उनके घर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था जिसमें काफी लोगों ने शिरकत की और सुशांत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें उनके परिवार, खास दोस्त और कुछ फिल्मी सितारे और नेता मौजूद हुए। इसी प्रार्थना सभा की कुछ तस्वीरें सामने आयी है जिनमें बहुत से लोग नजर आ रहे है।
सुशांत पटना बिहार के रहने वाले थे। सुशांत ने अपने घर में बीते 14 जून को अपने घर में ही फांसी पर लटक कर जान दे दी थी। वे केवल 34 साल के थे। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी जगत से की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने काई पो चे, एम एस धोनी और छिछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।
सुशांत सिंह के घरवालों से मिलने में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह थे।
यहां देखे वीडियो और फोटो:
Today visited home of #SushantSinghRajput and paid condolences to his family.@itsSSR @KanganaTeam pic.twitter.com/0ei7TjXRyQ
— Khesari Lal Yadav (@khesariLY) June 20, 2020
दिवंगत फ़िल्म अभिनेता स्व. सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिल सांत्वना देते हुए। pic.twitter.com/gXU9uivzjB
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) June 20, 2020