बॉलीवुड से हॉलीवुड तक डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा है रियल गेमचेंजर, जानिए इनकी जिंदगी की दिलचस्प स्टोरी

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना जन्मदिन (Priyanka Chopra Birthday) मना रही हैं। मौजूदा समय में इस हसीना का नाम ही काफी है क्योंकि यह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं बल्कि एक ग्लोबल ऑइकन (Global Icon) हैं। पावर आइकन ने टैलेंट से इंडस्ट्री में कई मुश्किलों का सामना किया और आज उनकी करोड़ों में फैन फॉलोविंग है। प्रियंका आज बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक अपना परचम लहरा चुकी है और यही वजह है कि एक्ट्रेस के पास काफी उपलब्धियां है।;

Update: 2022-07-18 04:34 GMT

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना जन्मदिन (Priyanka Chopra Birthday) मना रही हैं। मौजूदा समय में इस हसीना का नाम ही काफी है क्योंकि यह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं बल्कि एक ग्लोबल ऑइकन (Global Icon) हैं। पावर आइकन ने टैलेंट से इंडस्ट्री में कई मुश्किलों का सामना किया और आज उनकी करोड़ों में फैन फॉलोविंग है। प्रियंका आज बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक अपना परचम लहरा चुकी है और यही वजह है कि एक्ट्रेस के पास काफी उपलब्धियां है। टैलेंट की बात हो या खूबसूरती की, रईसी की बात हो या फैशन स्टेटमेंट की प्रियंका सभी हसीनाओं को मात देती हैं और बन जाती है टॉप अदाकारा। पर्सनल और प्रोफेशनल वजहों से प्रियंका हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। आज जन्मदिन के अवसर पर आइये जानते हैं वो पांच कारण जो साबित करते हैं कि इंडस्ट्री में प्रियंका अल्टीमेट गेम चेंजर हैं।

एक टैलेंटेड एक्ट्रेस

अपने करियर की शुरुआत से ही प्रियंका एक अभिनेत्री के रूप में किसी भी रोले को चुनने से कभी नहीं डरती थीं। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में ही फिल्म ऐतराज (Aitraaz) में सोनिया रॉय के किरदार से फैंस को चौंका दिया और एक्टिंग के लिए अपनी योग्यता साबित की। फैशन (Fashion), बर्फी (Barfi), बाजीराव मस्तानी ( Bajirao Mastani ) से लेकर द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) तक उन्होंने हर फिल्म के साथ एक अलग चुनौती ली। उन्होंने हर फिल्म में यह साबित किया कि इंडस्ट्री में वह हैं असली गेम चेंजर।

सक्सेसफुल इंटरप्रेन्योर

प्रियंका ने समय-समय पर बिजनेस को समझने की अपनी कुशाग्रता साबित की है। एक्ट्रेस एक ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने रीजनल फिल्मों का साथ कभी नहीं छोड़ा। पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ उन्होंने वेंटिलेटर (मराठी), सरवन (पंजाबी), और काशी अमरनाथ (भोजपुरी) जैसी विभिन्न पुरस्कार विजेता फिल्मों का समर्थन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां, सोना की स्थापना करके होटल बिजनेस में कदम रखा। स्टार अब एक हेयरकेयर ब्रांड - एनोमली की मालकिन भी हैं।

एक ग्लोबल स्टार

प्रियंका उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बड़े पैमाने पर ग्लोबली पॉपुलैरिटी हासिल की है। देसी-गर्ल के नाम से मशहूर इस एक गौरवान्वित भारतीय ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम आगे बढ़ाया है। क्वांटिको में सुर्खियों में रहने से लेकर लगातार वर्षों तक पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीतने तक उन्होंने वह सबकुछ हासिल किया जो एक आम इंसान बनने की ख्वाहिश रखता है। हॉलीवुड की कुछ बेहतरीन परियोजनाओं के अलावा, वह ऑस्कर, बाफ्टा, बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड और मेट गाला का हिस्सा रही हैं।

पावर आइकन

प्रियंका विक्टोरिया सीक्रेट्स 'द वीएस कलेक्टिव' के संस्थापक सदस्यों में से एक होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनीं। उन्होंने एक अभिनेत्री की भूमिका को खूबसूरती से फिर से परिभाषित किया है और इंटरनेशनल पावर आइकन बन गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के तहत नामित होने वाली एकमात्र अभिनेत्री हैं। वह लिंक्डइन पर 500+ वैश्विक प्रभावकों की चुनिंदा सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री भी थीं।

एक वैश्विक ह्यूमनिस्ट

इंटरनेशनल सुपरस्टार ने हमेशा एक बड़े कारण के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया है। वह दूसरी लहर के दौरान भारत को कोविड -19 से लड़ने में मदद करने के लिए आगे आने वाली कुछ हस्तियों में से एक थीं। बाल अधिकारों के लिए एक वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना की अम्बैस्डर हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एजुकेशन की नींव भी राखी जो जरूरतमंद बच्चों की मदद करती है।

Tags:    

Similar News