Ganesh Chaturthi 2023: प्रियंका चोपड़ा बेटी के लिए लेकर आईं गणपति, मालती ने प्यार से ऐसे लगाया गले

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। इसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।;

Update: 2023-09-20 07:36 GMT

Priyanka Chopra celebrate Ganesh Chaturthi 2023 with her daughter malti : बॉलीवुड सितारों गणेश चतुर्थी का उत्सव मना रहे है। कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ अपनी तस्वीरों को अपने फैंस के लिए शेयर कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की भी उनकी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें मालती अपने खिलौने के रूप में गणपति को पाकर काफी खुश हैं और वह उनके गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। 

दरअसल, इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें मालती गणपति के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- एक लड़की और उसके गणपति हमेशा हमारे साथ.. हम जहां भी जाएं..। खबरों की मानें तो प्रियंका लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। वह विदेश में रहकर भी अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से जोडे हुए हैं। इसके लिए वह हर भारतीय त्योहार मनाती है। उन्होंने गणेश पर्व भी मनाया और अपनी बेटी मालती को गणपति के जैसा एक खिलौना भी लाकर दिया। 

 प्रियंका ने जो तस्वीरें शेयर की है, उनमें आप देख सकते हैं कि मालती ने अपने कान में बाली पहनी हुई है और दूसरी फोटो में वहगणेश जी को गले लगाते हुए नजर आ रही है। मालती के माथे पर प्रियंका ने बिंदी भी लगाई और उनके हाथों में चूड़ियां भी पहनाई है। इस लुक में मालती बेहद क्यूट लग रही है। इसके अलावा एक अन्य फोटो में मालती घर के मंदिर के सामने बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस मंदिर में गणपति बप्पा की छोटी सी मूर्ति है। साइड में मालती के खिलौने वाले बप्पा विराजमान हैं। इससे साफ झलकता है कि प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय परंपराओं से जोडे हुए है। इन तस्वीरों को प्रियंका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कनाडा के सिंगर Shubhneet Singh का भारत में शुरू हुआ विरोध

Tags:    

Similar News