Priyanka Chopra: अमेरिका से भारत लौटने पर 'देसी गर्ल' बेहद खुश, प्रियंका बोलीं- फैंस से बढ़कर कुछ नहीं
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत आने के बाद से ही सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। अब इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर भारत आने के बाद सबसे ज्यादा खुश होने की बात कही और वजह भी बताई है।;
Priyanka Chopra Video: देसी गर्ल के नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की पॉपुलैरिटी देश-विदेश में खूब देखने को मिलती हैं। इन दिनों प्रियंका अमेरिका से भारत आई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वो भारत आ रही है। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से उनकी पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। वहीं एक्ट्रेस भी तीन साल बाद मुंबई लौटकर एक्साइटेड नजर आ रही हैं। अपने फैंस की विश पूरा करते हुए प्रियंका सभी से मुलाकात भी कर रही हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर भारत आने के बाद सबसे ज्यादा खुश होने की वजह बताई है।
देसी गर्ल ने शेयर की वीडियो
प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारत वापस आई हैं। ऐसे में अपने परिवार और फैंस के साथ बिताया हर लम्हा देसी गर्ल के लिए बेहद खास है। बता दें कि प्रियंका एक फैशन ब्रांड के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंची है। इस दौरान एक्ट्रेस फैंस के साथ अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मुलाकात कर रही हैं। पीसी के फैंस का क्रेज उनके हर इवेंट में देखने को मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा को देखकर फैंस तो बेहद खुश होते ही है, लेकिन एक्ट्रेस ने भी अपने देश लौटकर चेहरे पर आई रौनक के पीछे की बड़ी वजह बताई है।
प्रियंका की एक्साइटमेंट के पीछे का कारण
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो साझा की है, इसमें जब एक्ट्रेस से एक्साइटमेंट के पीछे का कारण पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- 'यूं तो बहुत सारी बातें है, लेकिन सबसे ज्यादा उत्साहित लोगों से मिलना करता है।' एक्ट्रेस ने अपने फैंस को देखकर कहा कि बस मेरा घर आना ही बहुत कुछ है और आप सभी से मिलना तो और भी बड़ी बात है। प्रियंका को देख फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। वहीं पीसी ने भी फैंस को टी-शर्ट गिफ्ट की। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की वीडियो पर सभी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।