22 साल के एक्टिंग करियर में पहली बार प्रियंका चोपड़ा को मिली इतनी फीस, वजह बताते हुए छलका दर्द
प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने फीस काे लेकर खुलासा किया है। पढ़िये एक्ट्रेस क्यों हो गईं भावुक...;
Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान कायम की है। अब एक्ट्रेस अपनी आगामी सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। खैर चर्चा का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा का एक बयान बन चुका है। उनका कहना है कि उनके साथ 22 साल के फिल्मी करियर में पहली बार ऐसा कुछ हुआ है। चलिए जान लेते हैं कि फैंस के दिलों की धड़कन प्रियंका का किस बात को लेकर दर्द छलका है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इवेंट में उन्हें मिलने वाली एक्टिंग फीस को लेकर बात की है। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी Citadel सीरीज के लिए प्रियंका चोपड़ा को अपने लंबे फिल्मी करियर में पहली बार मेल एक्टर के बराबर पैसे मिले हैं। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि इस बयान के बाद वह मुश्किल में फंस सकती है। लेकिन, यह निर्भर करता है कि उनकी बात पर कौन रिएक्शन दे रहा है।
प्रियंका को पहली बार मिली एक्टर के बराबर फीस
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मुझे 22 साल से ज्यादा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हो गए हैं। 70 से ज्यादा फिल्मों और 2 टीवी शोज में मैंने काम किया है, लेकिन सिटाडेल के समय पहली बार मेरे साथ ऐसा हुआ है, जब मुझे अपने को एक्टर के बराबर फीस मिली है। उन्होंने आगे बताया कि मुझे यह कहते हुए हंसी भी आ रही है, लेकिन ये चीज सच में सोचने पर मजबूर करने वाली है।
वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का बयान
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि मैं भी एक्टर के बराबर ही मेहनत करती थी। खैर, अमेजन स्टूडियो ने मुझे कहा कि आप ये डिजर्व करती हैं। आप दोनों ही फिल्म में लीड स्टार्स हैं। इसलिए आप दोनों को बराब फीस देना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह गलत हो जाएगा। इस पर प्रियंका का रिएक्शन था कि आप कह तो सही रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही, लोगों ने इस विषय पर बात करनी भी शुरू कर दी है।