तीन साल बाद घर वापसी करेंगी Priyanka Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर की खास फोटोज
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है, इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो तीन साल के लंबे समय के बाद भारत वापस आ रही है।;
Priyanka Chopra Returning India: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अमेरिका में रह रही है। आज की सुबह प्रियंका ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। दरअसल, भारत से तकरीबन 3 साल दूर रहने के बाद अब एक्ट्रेस मुंबई आने वाली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की एक झलक दिखाई है। साथ ही कैप्शन में उनके इंडिया लौटने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'आखिरकार मैं घर आ रही हूं... लगभग तीन सालों के बाद।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका के लिए यह ट्रीप इसलिए भी खास है, क्योंकि कोरोना महामारी के बाद वो पहली बार इंडिया वापस आ रही है।
भारत आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के साथ ही उनके फैंस भी काफी ज्याद उत्सुक हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह उनकी बेटी मालती भी हैं, क्योंकि एक्ट्रेस इस बार अपनी बेटी मालती मैरी चौपड़ा भी साथ आ रही है। लेकिन उन्होंने बेटी के साथ कोई फोटो अब तक शेयर नहीं किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपनी बेटी को भी साथ लेकर आएंगी।
बेटी मालती संग आएगी प्रियंका
गौरतलब है कि प्रियंका ने हाल ही में अमेरिका में अपनी बेटी संग पहली दिवाली सेलिब्रेट की थी। इस दौरान की फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें मालती लहंगे की आउटफिट में नजर आई थी। फिलहाल तक निक और प्रियंका की बेटी की पहली झलक फैंस नहीं देख पाए हैं। हर बार की तरह दिवाली पार्टी की फोटोज में भी प्रियंका ने मालती के चेहरे को इमोजी से कवर कर दिया था।