बॉडी शेमिंग होने पर निक जोनस के सामने रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने बताई आपबीती

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हर विषय पर खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कैसे बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। पढ़िए एक्ट्रेस से जुड़ा वो पूरा किस्सा।;

Update: 2023-03-12 13:26 GMT

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की महोताज नहीं हैं। हॉलीवुड में भी एक्ट्रेस अपनी खास पहचान कायम करने में लगी हुई हैं। अमेरिका जाने के बाद से ही प्रियंका अक्सर एक एक्ट्रेस से जुड़ी तमाम समस्याओं पर खुलकर बात रखती नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने खुद को एक्टर के बराबर एक्टिंग फीस नहीं मिलने पर रिएक्ट किया था। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है। अब एक्ट्रेस का एक और इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया है। इसमें वो बॉडी शेमिंग को लेकर बात करती दिख रही है। आइए जान लेते हैं कि प्रियंका को बॉडी शेमिंग का सामना कब करना पड़ा था।

बॉडी शेमिंग का शिकार हुई प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान सैंपल साइज्ड न होने की बात कहकर बॉडी शेम किया गया था। प्रियंका का कहना है कि उन्हें खुद इस बात का काफी ज्यादा बूरा लगा है। इसके बारे में उन्होंने निक जोनस को भी बताया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस को इस बात का काफी बूरा लगा और वह अपने पति के सामने रोने भी लगी। प्रियंका ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वो इस तरह की चीजों का सामना कर चुकी है।

हेटर्स पर साधा एक्ट्रेस ने निशाना

एक्ट्रेस ने बॉडी शेमिंग के अलावा खुद पर की गई आपत्तिजन टिप्पणियों की ओर भी इशारा किया है। प्रियंका ने कहा कि मेरे बारे में, मेरी बच्ची के बारे में और मेरे परिवार के बारे में भी काफी सारी गलत बातें बोली हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग शायद भूल जाते हैं कि आप भी इंसान है। हालांकि, एक्ट्रेस ने उन लोगों की तारीफ भी की हैं, जो उनका साथ देने के अलावा उन पर खूब प्यार बरसाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो वह बेहद जल्द रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी Citadel सीरीज में नजर आने वाली है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि इस सीरीज के लिए उन्हें पहली बार अपने को एक्टर के बराबर फीस मिली है। एक्ट्रेस का यह बयान काफी ज्यादा चर्चा में भी आया। इसके बाद अब उन्होंने बताया है कि वह खुद बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी है। 

Tags:    

Similar News