शूटिंग के साथ छुट्टियों के मजा लेंगे रणबीर और आलिया, दोनों जायेंगे 'लेक कोमो'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं होती रही है। फिलहाल दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आयेंगे लेकिन रणबीर और अलिया को लेकर खबर आई है कि दोनों फिर एक बार छुट्टी पर जाने वाले हैं।;

Update: 2019-05-08 04:53 GMT

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं होती रही है। फिलहाल दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आयेंगे लेकिन रणबीर और अलिया को लेकर खबर आई है कि दोनों फिर एक बार छुट्टी पर जाने वाले हैं। दरअसल रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए तैयार हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के अगले की शूटिंग शेड्यूल के शूटिंग यूरोप में होगी।


रील लाइफ की ये रोमांटिक जोड़ी जो पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखाई देगी। रणबीर और आलिया को लेकर चर्चा है कि वे दोनों कुछ वकत साथ बिताने के लिए 'कोमो झील' जा रहे हैं। पिछले हफ्ते आलिया को लंदन हवाई अड्डे पर निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ देखा गया था। आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ कुछ समय बिताने के लिए गई थीं, जो अभी लंदन में पढ़ाई कर रही हैं।


'लेक कोमो' एक ऐसी जगह है जो अब कुछ समय से 'शादी' शब्द का पर्याय बन गई है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी तक सभी की लव स्टोरी इस इटालियन डेस्टिनेशन से जुड़ गई है। रणबीर और आलिया भी अब इस जगह पर जा रहे हैं मतलब दोनों की शादी की खबर भी जल्दी आ सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News