Birthday Special: 40 साल के हुए रणबीर कपूर, पढ़िये फिल्मी करियर से निजी जिंदगी तक के अनसुने किस्से

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ की बातों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बर्थडे के खास मौके पर आज अभिनेता से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताएंगे।;

Update: 2022-09-28 05:14 GMT

Happy Birthday Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में चॉकलेट ब्वॉय कहे जाने वाले रणबीर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के घर में हुआ था। रणबीर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। आज एक्टर बॉलीवुड के महंगे सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल है। बर्थडे के खास मौके पर रणबीर कपूर की नेटवर्थ से लेकर फिल्मी करियर तक के सफर के बारे में कुछ रोचक बातें जानेंगे।

रणबीर कपूर की नेटवर्थ

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) हाल ही में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा रणबीर के घर जल्द ही खुशखबरी भी आने वाली है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शादी करने के बाद उनका यह पहला बर्थडे है। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की संपत्ति आज अरबों में हैं। उनके पास मुंबई के बांद्रा की वास्तु बिल्डिंग में 35 करोड़ का 4 बीएचके फ्लैट है। वहीं पुणे के ट्रंप टावर अपार्टमेंट में उनका 13 करोड़ की कीमत का एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। उनकी कुल संपत्ति 345 करोड़ की है। रणबीर एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

रणबीर कपूर का कार कलेक्शन

रणबीर कपूर के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। अभिनेता की कारों की लिस्ट में ऑडी R8 V10, mercedes Benz, रेंज रोवर, ऑडी A8 जैसी महंगी कार शामिल है। साथ ही उन्हें बाईक भी बेहद पसंद है। संजय दत्त ने रणवीर को 18 लाख रुपये की Harley Davidson Fatboy बाइक तोहफे में दी थी। ऋषि कपूर को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा था कि ऐसे तो रणबीर बिगड़ जाएगा।

घड़ियों के शौकीन है एक्टर रणबीर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर को घड़ियों का भी शौक है। फिल्म इवेंट के दौरान अक्सर उन्हें महंगी और आकर्षित घड़ी पहने हुए देखा जाता है। रणबीर के पास सबसे महंगी 50 लाख की Richard Mille RM 010 घड़ी है। इस घड़ी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें तोहफे में दिया था। इसके अलावा भी रणवीर के पास कई कीमती घड़ियां है।

Tags:    

Similar News