FIFA World Cup में दीपिका पादुकोण के साथ एक्साइटेड नजर आए रणवीर सिंह, आप भी देखें UNSEEN PHOTOS

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फीफा वर्ल्ड कप के दौरान पत्नी दीपिका के साथ नजर आए। इस दौरान की दोनों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आप भी देखिए कुछ अनदेखी तस्वीरें।;

Update: 2022-12-19 06:48 GMT

Ranveer Singh Photos With Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) में अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने पूरे देश को गौरवान्वित भी महसूस करवाया, क्योंकि एक्ट्रेस ने फीफा विश्व कप 2022 ट्रॉफी का अनावरण किया। अब रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी की कुछ क्यूट फोटोज इंस्टाग्रम पर शेयर की है। आप भी देखिए बॉलीवुड कपल रणवीर-दीपिका को फुटबॉल मैच इंजॉय करते हुए।

दीपिका पादुकोण को गले लगाते हुए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने शेयर की फोटोज

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ने फुटबॉल वर्ल्ड कप (Football World Cup 2022) के मैच को उत्साह के साथ देखा। सोशल मीडिया (social media) पर दीपिका की फोटोज जमकर वायरल हो रही है। इसमें वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करती दिख रही है। रणवीर के क्यूट फोटोज पर भी लोगों की निगाहें टीक गई है। रणवीर सिंह ने फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करते हुए दीपिका पादुकोण की वीडियो भी साझा की है।

ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद रणवीर के साथ दीपिका

दीपिका पादुकोण के संग खुश नजर आए रणवीर

एक्टर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Ranveer Singh Instagram) पर फीफा फुटबॉल मैच की यादों को ताजा करते हुए स्टोरी शेयर की हैं। रणवीर की पहली पोस्ट में स्टेडियम और बड़ी स्क्रीन का वीडियो दिख रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण करते हुए देख जा सकता है। इसके कैप्शन में रणवीर ने कहा, ' मैं गर्व से भर हुआ हूं और काफी खूश भी हूं।

रणवीर सिंह क्यूट अंदाज में दीपिका को पकड़े हुए

दीपिका को गले लगाए दिखे रणवीर

अगली इंस्टा स्टोरी में रणवीर को चिल्लाते हुए देखा गया। उन्होंने कहा, लव यू दीपू। एक्टर ने नेक्सट पोस्ट में कहा, 'वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी अपनी ट्रॉफी दीपिका'। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में रणवीर को दीपिका के गले लग हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया (social media) पर दोनों की तमाम फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। साथ ही दीपिका और रणवीर का रिएक्शन उस दौरान देखने लायक था। जब अर्जेंटिना (Argentina) ने मैच जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर लीं।


रणवीर सिंह की इंस्टा स्टोरी की फोटो

दीपिका का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की निर्देशित फिल्म सर्कस (Cirkus) में कैमियो रोल करती दिखेंगी। इसमें रणवीर सिंह भी लीड रोल की भूमिका अदा कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2023 में दीपिका फिल्म निर्माता नागा अश्विन की एक अनटाइटल्ड मूवी में प्रभास (Prabhas) के साथ अभिनय करती नजर आएगी। वहीं, चर्चा और विवादों में फंसी 'पठान' फिल्म में भी दीपिका बतौर लीड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। 

Tags:    

Similar News