Haryanvi Song: रेणुका पंवार का 'Dj Pe Matkungi' फैंस के दिलों पर छाया, इतने करोड़ से पार हुए व्यूज, देखें Song

हरियाणा की सिंगर रेणुका का नया गाना रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर देता है। हरियाणवी सिंगर रेणुका गायकी के साथ ही अपने म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग और डांस भी करती है। रेणुका के गानों पर फैंस सोशल मीडिया (social media) पर काफी ज्यादा रील्स भी बनाते हैं। अब उनके एक और गाने डीजे पे मटकूंगी को बेशुमार प्यार मिल रहा है।;

Update: 2022-09-24 12:41 GMT

Renuka Panwar Haryanvi Song: हरियाणवी गानों में इन दिनों एक सिंगर के गानों को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने अपने सॉन्ग से एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनके गानों की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। यदि आप भी उनके गानों के फैंस है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इन दिनों रेणुका का एक और गाना जमकर वायरल हो रहा है। रेणुका का गाना डीजे पे मटकूंगी (Dj Pe Matkungi) यूटयूब पर सुर्खियां बटौर रहा है।

हरियाणा की सिंगर रेणुका का नया गाना रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर देता है। हरियाणवी सिंगर रेणुका गायकी के साथ ही अपने म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग और डांस भी करती है। रेणुका के गानों पर फैंस सोशल मीडिया (social media) पर काफी ज्यादा रील्स भी बनाते हैं। अब उनके एक और गाने डीजे पे मटकूंगी को बेशुमार प्यार मिल रहा है। हालांकि सिंगर का ये गाना कुछ महीने पुराना है, लेकिन यूजर्स इसे आज भी बार-बार सुन रहे हैं। शादी से लेकर छोटे फंक्शन में भी इस गाने को आसानी से सुना जा सकता है।

Full View

रेणुका पंवार का गाना हुआ वायरल

यूटयूब पर रेणुका पंवार के इस सॉन्ग को 2 करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उनके कई गाने है जो हाल ही में रिलीज हुए और फैंस उन्हें भी पसंद कर रहे हैं, लेकिन रेणुका का ये हरियाणवी सॉन्ग सुपरहिट हो चुका है। इस गाने में रेणुका के साथ प्रांजल दहिया भी एक्टिंग कर रही है। वहीं बीते साल भी उनका और प्रांजल का कबूतर (Kabootar) गाना 2 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया था। इस साल एक बार फिर रेणुका का एक गाना फैंस के बीच छाया हुआ है। वहीं रेणुका का इंडस्ट्री में सबसे हीट गाना 52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman) हुआ था। इसके अलावा ऊंची हवेली (UNCHI HAVELI), चटक मटक (CHATAK MATAK) भी उनके मोस्ट पॉपुलर गानों में शामिल है।


Tags:    

Similar News