Rohit Shetty ने शुरू की खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग, वीडियो में दिखी जर्नी की झलक

Khatron Ke Khiladi 13: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस पूरी जर्नी की एक वीडियो भी सामने आई है।;

Update: 2023-05-21 08:23 GMT

Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी पर आने वाले टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बीते सीजनों की तरह 13वें सीजन को भी होस्ट करेंगे। साथ ही, कंटेस्टेंट्स से मुश्किल स्टंट करवाते नजर आएंगे। इस शो के फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। खतरों के खिलाड़ी 13 की जर्नी को शुरू किया जा चुका है। डायरेक्टर रोहित ने एक वीडियो के जरिये इस जर्नी की झलक दिखाई है।

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Rohit Shetty Video) शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान रोहित को कई बार गंभीर चोट भी लगी है। खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रोमो (Khatron Ke Khiladi 13 Promo) में देखा जा सकता है कि रोहित के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। इस वीडियो में हेलीकॉप्टर से रोहित शेट्टी की दमदार एंट्री को भी दिखाया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि साल की शुरुआत कुछ हड्डियों के टूटने के साथ शुरू हुई थी। हालांकि, अब बारी नियमों को तोड़ने की है। खतरों के खिलाड़ी 13 के जरिए।

Also Read: KKK13 के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे Shiv Thakare, जानें कितनी लेंगे फीस

इस दिन से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। प्रशंसक बेसब्री से खतरों के खिलाड़ी 13 के स्टार्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी को अब जुलाई के मिड से देख पाएंगे। शो हर साल की तरह कलर्स टीवी पर शनिवार-रविवार को 9:30 बजे टेलीकास्ट होगा।

खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में भी पता चल गया है। इस लिस्ट में बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी और अर्जित तनेजा, ढाई किलो प्रेम फेम अंजलि आनंद, टीवी और वेब स्टार न्यारा एम बनर्जी और पूर्व रोडीज विजेता साउंडस मौफकीर खतरों से खेलते नजर आएंगे।

Also Read: खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने पर शिव ठाकरे ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा

शिव ठाकरे ने शेयर किया वीडियो

शिव ठाकरे ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से अपना एक वीडियो साझा किया था। इसमें उनेक साथ KKK13 के बाकी कंटेस्टेंट भी नजर आ रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर शो की टीम वहां पर खूब मस्ती करती है। 

Tags:    

Similar News