रोहित शेट्टी संग रणवीर सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल, मोशन पोस्टर आया सामने
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' का मोशन पोस्टर आउट हो चुका है। फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। 'सिम्बा' फिल्म के बाद दूसरी बार रोहित और रणवीर की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है।;
Circus Motion Poster: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Circus) का मोशन पोस्टर सामने चुका है। फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। 'सिम्बा' फिल्म के बाद दूसरी बार रोहित और रणवीर की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बार फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। 'सर्कस' नाम से ही समझा जा सकता है कि फिल्म में मनोरंजन की फूल डोज मिलने वाली है। पोस्टर को रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
सर्कस फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) वरुण शर्मा (Varun Sharma), जॉनी लिवर (Johnny Liver), सिद्धार्थ जाधव (Siddharth Jadhav) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते आने वाला है इससे पहले हमारे सर्कस फिल्म के परिवार से मिलिए। आप भी देखिए फिल्म का मोशन पोस्टर।
पहली बार कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे रणवीर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह ने अब तक किसी भी ऐसी फिल्म में काम नहीं किया है, जो पूरी तरह से कॉमेडी पर आधारित हो, लेकिन सर्कस फिल्म के बाद यह बात भी बदलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही दावा किया गया था कि फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल करते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर जैकलीन फर्नांडिज और पूजा हेगड़े नजर आने वाली है।
इस दिन होगी फिल्म रिलीज
रोहीत शेट्टी की सर्कस फिल्म क्रिसमिस के मौके पर जनता का मनोरंजन करने वाली है। रणवीर ने भी जानकारी दी है कि अगले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट की बात करें तो सर्कस फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स को भी सर्कस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।