पहली बार माता-पिता बने रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, एक्ट्रेस ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म!
टेलीविजन एक्ट्रेस रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) पहली बार मां बन गई है। उन्होंने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक न तो इसकी पुष्टि रूबीना ने की है और न ही उनके पति अभिनव शुक्ला की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।;
Rubina Dilaik welcomes two baby girls : टेलीविजन एक्ट्रेस रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) पहली बार मां बन गई है। उन्होंने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक न तो इसकी पुष्टि रूबीना ने की है और न ही उनके पति अभिनव शुक्ला की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
दरअसल, अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की उम्मीद कर रहे थे। खबरों की मानें, तो रूबीना ने दो बच्चियों को जन्म दिया है। अभिनव और रूबीना अब जुड़वां बेटियों के माता-पिता हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पिछले कुछ महीनों से अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। रूबीना बेबी बंप के साथ नजर आ रही थी। उन्होंने बेबी बंप में कई फोटोशूट भी कराए थे, जो काफी वायरल भी हुए। अब रूबीना की पिलेट्स ट्रेनर ने इस खबर की घोषणा की है कि रुबीना जुड़वा बच्चियों की मां बन गई हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को किन्हीं कारणों से एडिट कर दिया है। ऐसा उन्होंने क्यों किया। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। शायद अभिनव और रूबीना इस गुड़न्यूज को खुद ही अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहते हैं। फिलहाल, फैंस उनके पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो अभी से दोनों की बधाई देनी शुरू कर दी है।
बता दें कि रूबीना दिलैक और अभिषेक शुक्ला ने जून 2018 में शादी की थी। दोनों बिग बॉस 15 में भी नजर आए थे। इस सीजन का खिताब रूबीना दिलैक ने अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: बीजेपी नेता नारायण राणे ने किया बड़ा दावा