Rubina Dilaik ने Red Bikini पहनकर बढ़ाई फैन्स की धड़कनें, मालदीव में पति के साथ ऐसे Vacation एंजॉय कर रहीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों मालदीव (Maldives) में अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ छुट्टियां मना रही हैं।;

Update: 2021-10-01 06:32 GMT

Rubina Dilaik Sizzling Hot Pictures in Red Bikini : टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)  इन दिनों मालदीव (Maldives) में अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने वैकेशन को काफी इन्जॉय कर रही है, इसका अंदाजा उनकी तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेड कलर की बिकिनी (Red Bikini) में कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, जिसे उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, ये कपल 27 सितंबर को हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुआ था। रूबीना यहां अपने पति अभिनव के जन्मदिन के मौके पर यहां पहुंची थी। जब से उन्होंने मालदीव में कदम रखा है, तब से ही वह अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर कुछ हॉट सोलो तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। 


तस्वीरों मेंं आप देख सकते हैं कि रेड बिकीनी में रूबीना धूप में भीगते हुए बीच पर नजर आ रही हैं। उनके पीछे समुद्र नजर आ रहा है। इससे पहले भी उन्होंने नियोन बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिन्हें उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। 

बता दें कि रूबीना दिलैक को टीवी शो 'छोटी बहू' से काफी सफलता मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'शक्ति' सीरियल में किन्नर बहू का किरदार निभाया था। रूबीना के इस ग्लैमरस अवतार को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं और वह अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 


Tags:    

Similar News