होली के दिन 'तोरबाज' फिल्म के डायरेक्टर के बेटे की मौत, सदमे में हैं संजय दत्त

कहा जाता है की होली (Holi 2022) का त्योहार खुशियों का पर्व होता है। लेकिन दूसरी तरफ यह दिन किसी के लिए मनहूस साबित हुई है और मातम पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर फ‍िल्म तोरबाज (Torbaaz) के डायरेक्टर ग‍िर‍िश मल‍िक (Director Girish Malik) के लिए यह दिन किसी भयावह सपने से कम नहीं था।;

Update: 2022-03-19 04:50 GMT

कहा जाता है की होली (Holi 2022) का त्योहार खुशियों का पर्व होता है। लेकिन दूसरी तरफ यह दिन किसी के लिए मनहूस साबित हुई है और मातम पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर फ‍िल्म तोरबाज (Torbaaz) के डायरेक्टर ग‍िर‍िश मल‍िक (Director Girish Malik) के लिए यह दिन किसी भयावह सपने से कम नहीं था। होली के दिन मलिक ने अपने 17 वर्षीय बेटे मनन को खो दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मनन अपनी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से गिर गया। वह खुद कूदा या यह कोई हादसा या साजिश है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। बता दें कि यह इमारत फेम एडलैब्स के सामने ओबेरॉय स्प्रिंग्स है जहां मनन ए-विंग में रहता था। सोर्स की माने तो मनन होली खेलने गया था और वह दोपहर में घर लौटा और शाम के समय इमारत से गिर गया। जिसके बाद आनन-फानन में मनन कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बच सका। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शाम 5 बजे के कुछ मिनट बाद हुई।

इस दुखद खबर की पुष्टि 'तोरबाज' में गिरीश मलिक के पार्टनर ने की। उन्होंने कहा, ''मलिक के बेटे का निधन हो गया है, लेकिन मैं इस समय कुछ नहीं कह सकता कि वास्तव में क्या हुआ था। हम बोलने की स्थिति में नहीं हैं।'' वहीं 'तोरबाज' के प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने कहा कि ''मैंने संजय दत्त को इस बारे में बताया और वह भी सदमे में है। हमारे पास कुछ भी कहने के लिए शब्द ही नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं 'तोरबाज' के निर्माण के दौरान गिरीश के साथ मनन से दो बार मिला था और जाना कि वह बहुत टैलेंटेड और जुनूनी लड़का था। ईश्वर गिरीश और पूरे परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करें। मेरी हार्दिक संवेदना।"

Tags:    

Similar News