संजय गांधी की बेटी ने ''इंदु सरकार'' पर लगाई रोक, भेजा कानूनी नोटिस

फिल्म के खिलाफ एक लड़की ने नोटिस भेजा है।;

Update: 2017-07-01 14:49 GMT

मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदू सरकार' के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी हुआ है। फिल्म के खिलाफ संजय गांधी की बेटी ने नोटिस भेजा है। एक महिला ने मधुर भंडारकर को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसके साथ ही वो अपने आप को संजय गांधी की बेटी बता रही हैं।

बता दें कि उन्होंने ये नोटिस मधुर भंडारकर के साथ साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू, सेंसर अध्यक्ष पहलाज निहलानी और प्रड्यूसर भरत शाह को भी दिया है।  प्रिया सिंह पॉल नाम की इस लड़की को फिल्म इंदु सरकार से काफी आप्त्ती है।

फिल्म में उनका कहना है कि इंदिरा गांधी और संजय गांधी के कैरेक्टर को गलत दिखाया गया है। फिल्म बिना रिसर्च के बना दी गई है। इस नोटिस में उन्होंने फिल्म को सर्टिफिकेट न देते हुए फिल्म को रिलीज न करने की मांग की है। इस फिल्म में देश के आपातकाल के समय को दिखाया गया है। 

इस  मामले पर हाल ही में फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया है कि 1975 में आपातकाल के बाद से इस पर काफी कुछ लिखा और कहा जा चुका है।  पहलाज निहलानी का कहना है कि यह कौन लड़की है जो खुद को संजय गांधी की बेटी बता रही है।

संजय गांधी का बस एक बेटा है वरूण गांधी और खुद गांधी परिवार को भी इस बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। इस लड़की ने फिल्म को रिलीज करने से मना किया है। इंदिरा गांधी पर इस फिल्म को 28 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News