Sapna Choudhary Ke Gane: दिल पर चोट करता है सपना चौधरी का ये गाना, डांसर की अदाएं देख आप हो जाएंगे कायल

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है। सपना के फैंस उनके नए गानों को ही नहीं बल्कि डांसर (Haryanvi Dancer Sapna Choudhary) के पुराने गानों को भी खूब प्यार देते हैं। सपना के 'जादूगरनी' (Jadugarni) गाने को लोग खूब देख रहे हैं।;

Update: 2021-12-13 12:48 GMT

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है। सपना के फैंस उनके नए गानों को ही नहीं बल्कि डांसर (Haryanvi Dancer Sapna Choudhary) के पुराने गानों को भी खूब प्यार देते हैं, तभी तो उनके कई सारे पुराने गाने भी यूट्यूब ट्रेंडिंग में आते रहते हैं। इस समय सपना के 'जादूगरनी' (Jadugarni) गाने को लोग खूब देख रहे हैं।

इस गाने में आपको सपना की अदाएं दीवाना बना देंगी। जादूगरनी गाने में सपना चौधरी अपने देसी और सिंपल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। डांसर ने इस गाने में अपना कमाल का डांस भी दिखाया है। 'जादूगरनी' गाना सपना के उन सदाबहार गानों में से एक है जिसे डांसर के फैंस बार- बार देखना चाहते हैं। गाने में सपना ने अपनी खूबसूरती और देसी लुक का खूब स्वैग बिखेरा है। यहां देखिए सपना का 'जादूगरनी' गाना...

Full View

सपना चौधरी का 'जादूगरनी' गाना साल 2019 में 'नुपुर हरियाणवी' (Nupur Haryanvi) नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। इस गाने को यूट्यूब पर 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना के इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में उनके साथ नवीन नारु (Naveen Naru) नजर आ रहे हैं। इस गाने को गाया सोमवीर कथूरवाल (Somvir Kathurwal) ने है और इसके लिरिक्स नवीन विशु बाबा (Naveen Vishu Baba) ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक बैंबू बीट (Bamboo Beat) ने कंपोज किया है।

Tags:    

Similar News