हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लेटेस्ट सॉन्ग जो बना देंगे आपको दिवाना, फैंस के बीच इन गानों का है बहुत क्रेज
बॉलीवुड गानों की तरह हरयाणवी गानो को भी लोग खूब पसंद कर रहे है। इन दिनो सोशल मीडिया हरयाणवी गानो का क्रेज़ छाया हुआ है।;
बॉलीवुड गानों की तरह हरयाणवी गानो को भी लोग खूब पसंद कर रहे है। इन दिनो सोशल मीडिया हरयाणवी गानो का क्रेज़ छाया हुआ है। बात हरयाणवी गाने की हो और सपना चौधरी का नाम ना ऐसा हो ही नहीं सकता। हरयाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी(Sapna Choudhary की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सपना चौधरी सोशल मीडिया की क्वीन भी कही जाती है। उनका हर एक गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता है। पुराने हो या फिर नए... सपना चौधरी का गाना सुपरहिट रहता ही रहता है। सपना चौधरी के डांस शो उनके फैंस के बीच हमेशा छाए रहते है। तो चलिए आज हम आपको सुनाते है सपना चौधरी के कुछ लेटेस्ट हिट्स....
1. गाना नंबर एक है हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग 'घाघरा'(Ghaghara)। सपना का ये गाना अभी हाल ही में 30 अप्रैल को रिलीज़ हुआ है। रिलीज़ होने के साथ ही इस गाने ने यूट्यूब पर अपना कब्ज़ा हुआ है। कुछ ही दिनो में इस गाने को 7 मिलीयन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
2. दूसरे नंबर पर हमने रखा है सपना चौधरी का लेटेस्ट गाना 'घुंघरू' (Ghunghroo) को। इस गाने में सपना का डांस लाजवाब है। सपना के साथ इस गाने में विवेक राघव हैं। सपना चौधरी इस गाने में पूरे देसी लुक में नजर आ रही है। इस गाने को अब तक 8 मिलीयन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।
3. तीसरे नंबर पर है सपना चौधरी का 'स्लेट बरती'(Salet Barti) सॉन्ग। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में सपना के साथ हरियाणवी सिंगर राज मावर नजर आ रहे हैं। 'स्लेट बरती' में सपना एक स्कूल टीचर की के रोल में नजर आ रही हैं।
4. 'पायल चांदी की'(Payal Chandi Ki)- सपना चौधरी का यह गाना रिलीज से ही उनके हिट सॉन्गस् की लिस्ट में शामिल है। सपना चौधरी के साथ इस गाने में आप रेणुका पंवार को भी देख सकते है। इस गाने को अब तक 11 मिलीयन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है।
5. पांचवे नंबर पर सपना चौधरी का गाना 'शीशा देखूंगी जरूर'(SHEESHA DEKHUNGI JARUR)। इस गाने ने रिलीज होती सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।