सपना चौधरी ने शेयर की मजेदार वीडियो, सुनने वालो का हंसते-हंसते हुआ बुरा हाल
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने गानों और डांस की वीडियो के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने डांस की अदाओं की बदौलत पूरे हरियाणा के लोगों के दिलों में राज करती है।;
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने गानों और डांस की वीडियो के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने डांस की अदाओं की बदौलत पूरे हरियाणा के लोगों के दिलों में राज करती है। हरियाणवी गानों की पॉपुलर स्टार सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। उनके गानों पर फैंस इंस्टाग्राम पर रील बनाते हैं। एक्ट्रेस और डांसर सपना भी अपने फैंस के साथ नई और बिल्कुल अलग वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इस बार सपना ने जो वी़डियो शेयर की है, वो काफी ज्यादा फनी है।
सपना सोशल मीडिया पर रहती है काफी एक्टिव
सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को चाहने वाले काफी ज्यादा संख्याा में है, जिसके कारण सपना भी फैंस के साथ लगातार वीडियो और पोस्ट शेयर करती है। अपने गानों से तहलका मचाने वाली सपना की वीडियो भी काफी मजेदार होती हैै। इस बार भी हरियाणा की क्वीन ने एक हंसी-मजाक की वीडियो शेयर की है। एक्ट्रेस की नई वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई।
सपना की नई वीडियो हुई वायरल
जानकारी के लिए बता दें कि सपना नई वीडियो में हंसी-मजाक के मूड में नजर आती है। सपना अपने कान पर फोन लगाए हुए दिखती है और एक रील पर एक्टिंग कर रही है। दरअसल सपना एक वोईस रील पर एक्टिंग करती है। सपना जिस रील पर एक्टिंग कर रही है उसमें एक लड़के और लड़की की अवाज होती है। इसमें लड़की अपने बॉयफ्रेंड की तगड़ी बेज्जती करती नजर आती है। दरअसल दोनो के बीच एक संवाद होता है जो काफी मजाकिया होता है। सपना लड़की के संवाद पर एक्टिंग करती नजर आती है।