Sapna Choudhary ने कोर्ट केस को लेकर हेटर्स को दिया करारा जवाब, कहा- हम यूं परेशान होने वाले नहीं...

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों कोर्ट केस को लेकर सुर्खियों में है। 19 सितंबर को उन्होंने इस मामले में कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें थोड़े समय बाद रिहा भी कर दिया था। फिलहाल सपना ने एक वीडियो शेयर कर अपने दुश्मनों को धांसू रिएक्शन दिया है।;

Update: 2022-09-22 12:16 GMT

Sapna Choudhary Video: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) डांस के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ बातों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार सपना अपने खिलाफ दायर एक केस को लेकर चर्चा में हैं। 19 सितंबर को सपना ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इस मामले के महज तीन दिन बाद सपना ने एक वीडियो शेयर कर बता दिया है कि उन्हें यूं ही हरियाणा की क्वीन नहीं कहा जाता है।

सपना चौधरी ने दुश्मनों को दिया करारा जवाब

सपना चौधरी ने धोखाधड़ी केस में सरेंडर किया। इसके तीन दिन बाद सपना का इस मामले को लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है। हरियाणवी गानों से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पोस्ट शेयर की है। सपना ने एक डॉयलोग पर वीडियो बनाई है। दरअसल एक्ट्रेस ने एक पॉपुलर डॉयलोग पर एक्टिंग की वो कुछ ऐसा है- 'दुश्मनों को ये ही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दिया क्यों जल रहा है।' इस वीडियो के कैप्शन में सपना लिखती है़ कि 'वक्त मुझे फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए, मैं वो इंसान नहीं हूं।'

सपना ने शेयर की वीडियो

सपना चौधरी का यह पोस्ट उनके दबंग अंदाज को बयां करने के लिए काफी है। इसका अर्थ इस संदर्भ में भी निकाला जा सकता है कि वो अपने जीवन में आने वाली परेशानियों से बिल्कुल भी निराश नहीं है। सपना चौधरी की इस रील पर फैंस दिल हार रहे हैं। प्रशंसक उनकी इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सपना को जीवन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन उन्होंने हर बार डटकर मुश्किलों का सामना किया है। उनके हर मुश्किल समय में फैंस ने उनका जमकर साथ दिया। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखा गया है।

Tags:    

Similar News