सपना चौधरी ने इस स्पेशल अंदाज में किया 2021 को बाय और 2022 का वेलकम, देखें वीडियो

हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने पोस्ट और गानों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए साल 2021 को बाय किया है वहीं साल 2022 का स्वागत भी किया है।;

Update: 2022-01-01 12:10 GMT

हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने पोस्ट और गानों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी कामयाबी उनके फैंस और गानों के जरिए साफ़ झलकती है। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। अपने फैंस के बीच बने रहने के लिए सपना लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। इस बीच शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम (instagram) पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए साल 2021 को बाय किया है वहीं साल 2022 का स्वागत भी किया है।


सपना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को एक स्पेशल मैसेज भी दिया है। उन्होंने कहा कि आशा करती हूं 2022 आपलोगों की जिंदगी में खुशियां और ढेर सारा प्यार लेकर आए। वीडियो में उन्होंने हरियाणवी डिक्शनरी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अबसे इस डिक्शनरी का नाम होगा- हरियाणवी डिक्शनरी विथ सपना चौधरी। इस वीडियो में उन्होंने हरियाणा के अनेक लोकप्रिय शब्दों को लेकर बात की है। इस दौरान सपना एक गाने के लाइन्स भी गुनगुनाती है।

वीडियो में गाना गुनगुनाते दिखी सपना 

बता दें कि गाना ही नहीं सपना चौधरी के डांस के भी लाखों दीवाने हैं । पब्लिक इवेंट में उनकी डांस के एक ठुमके को देखने के लिए बेहिसाब भीड़ जुटती थी। आज भी उनके पुराने डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आयी थी। हालांकि वह शो नहीं जीत सकी लेकिन इस शो के जरिए उन्होंने काफी लोगों के दिलों में अपना घर बना लिया।

हाल ही में सपना के 'जादूगरनी' (Jadugarni) गाने को लोगों ने खूब देखा। इस गाने में आपको सपना की अदाएं दीवाना बना देंगी। जादूगरनी गाने में सपना चौधरी अपने देसी और सिंपल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। डांसर ने इस गाने में अपना कमाल का डांस भी दिखाया है। 'जादूगरनी' गाना सपना के उन सदाबहार गानों में से एक है जिसे डांसर के फैंस बार- बार देखना चाहते हैं। गाने में सपना ने अपनी खूबसूरती और देसी लुक का खूब स्वैग बिखेरा है।

Tags:    

Similar News