शादी को लेकर मन की बात बताकर बुरे फंसे Shahid Kapoor, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Shahid Kapoor: यहां पढ़िए शाहिद कपूर ने शादी को लेकर ऐसी कौन सी बात कह दी है, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।;

Update: 2023-06-07 09:22 GMT

Shahid Kapoor Trolled: बॉलीवुड (Bollywood) के बेहतरीन एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Dady Release Date) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि यह फिल्म 9 जून 2023 को थियेटर्स में रिलीज हो जाएगी। बता दें कि इस फिल्म के लिए एक्टर लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कुछ इंटरव्यू में भी हिस्सा लिया। इस दौरान शाहिद कपूर शादी को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। बता दें कि शहीद कपूर और मीरा राजपूत को उनके फैंस परफेक्ट कपल के रूप में देखते हैं। अक्सर एक्टर के कपल गोल्स वाले मोमेंट्स सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में शादी को लेकर शाहिद के विचार जानकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। अगर आप शाहिद कपूर के पिछले लव अफेयर्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Also Read: एक ही एक्टर पर आया था 'देसी गर्ल' और 'बेबो' का दिल, डेटिंग की कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान

पढ़िए शाहिद कपूर ने क्या कहा और पब्लिक रिएक्शन

शाहिद कपूर के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने शादी को लेकर बात करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, "पूरी शादी सिर्फ एक बात पर डिपेंड करती है कि लड़के की जिंदगी बिखरी हुई है और लड़की उसे ठीक करने के लिए आई है ताकि उसकी बाकी बची हुई जिंदगी स्थिर और सभ्य व्यक्ति बनकर गुजरे। मैरिज लाइफ काफी हद तक इसी बारे में होती है।"

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर के शादी को लेकर यह विचार एक वर्ग को पसंद नहीं आए हैं। एक्टर को उनके इस इंटरव्यू के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने शाहिद के बयान पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि 'कबीर सिंह में जो नजारा लोगों को जो जहरीला लगा था, उससे भी ज्यादा जहरीला मुझे यह नजारा लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'महिलाएं इसी के लिए होती हैं। पुरुषों को ठीक करने के लिए, बच्चों जैसी बातें।'

जानिये शाहिद कपूर क्यों हुए ट्रोल

शादी को लेकर शाहिद के विचार लोगों को पसंद नहीं आये हैं, इसीलिए उन्होंने एक्टर को फटकार लगा दी। वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि "ठीक है आपने कबीर सिंह की भूमिका निभायी थी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि रियल लाइफ में भी आप उसके जैसा ही बर्ताव करने लगेंगे।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "इसने कबीर सिंह का रोल इसीलिए प्ले किया था, क्योंकि यह ऐसा ही है।" शाहिद की यह बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई, इसलिए एक यूजर ने कहा, "आदमियों को ठीक करना औरतों का काम नहीं है। शादी करना और उसे निभाना पति और पत्नी दोनों की बराबर और साझी जिम्मेदारी होती है।"

Also Read: मीरा राजपूत खूबसूरती के लिए नाभि में इस्तेमाल करती है यह चीज, फायदे पढ़ आप भी करेंगे यूज

Tags:    

Similar News