Celebrity Kids Net Worth: सोनाक्षी सिन्हा हैं काफी पॉपुलर, शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली की नेट वर्थ उड़ा देंगी आपकी होश
बॉलीवुड में स्टार किड्स का दबदबा हमेशा से रहा है। इन्हें करियर और पॉपुलैरिटी विरासत में मिलती है। वहीं कुछ स्टार किड्स ऐसे होते हैं जो अपने काम और मेहनत के जरिए अपना नाम कमाते हैं। इस लिस्ट में एक नाम है दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)। आज सोनाक्षी की पहचान टॉप आमिर एक्ट्रेस में है। उनकी नेट वर्थ जानकर आपको हैरानी होगी।;
बॉलीवुड में स्टार किड्स का दबदबा हमेशा से रहा है। इन्हें करियर और पॉपुलैरिटी विरासत में मिलती है। वहीं कुछ स्टार किड्स ऐसे होते हैं जो अपने काम और मेहनत के जरिए अपना नाम कमाते हैं। इस लिस्ट में एक नाम है दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)। स्टार किड्स होने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है। उनका स्वेग और अदाएं लोगों के दिल को छूती है। अपनी पहली फिल्म 'दबंग' के बाद एक्ट्रेस कि जिंदगी पूरी तरह बदल गयी। आज सोनाक्षी की पहचान टॉप आमिर एक्ट्रेस में है। उनकी नेट वर्थ जानकर आपको हैरानी होगी।
सोनाक्षी सिन्हा की नेट वर्थ
एक्ट्रेस ने एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में शुरुआत की थी लेकिन आज वह इंडस्ट्री का एक मेन फेस हैं। एक्ट्रेस ने 2010 में फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा और तब से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सोनाक्षी कुछ फेमस ब्रांड्स जैसे कोलगेट, स्ट्रीक्स हेयर कलर, फ्लाइट, यूनेस्को, आसुस सहित कई अन्य की मेन फेस रही हैं।32 वर्षीय एक्ट्रेस की नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर है। वहीं इंडियन करेंसी में बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 70 करोड़ रूपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं जिसकी कीमत करीब 11.3 करोड़ है। एक्ट्रेस के पास मुंबई और अन्य शहरों में कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं। सोनाक्षी गाड़ियों की शौक़ीन नहीं है लेकिन उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, मर्सिडीज, मिनी कूपर, ऑडी जैसे कई लग्जरी कारें शामिल हैं।
हर फिल्म के बाद चेक माता-पिता को सौंपती है सोनाक्षी
सोनाक्षी बॉलीवुड में एक्टर सलमान खान के सपोर्ट से आई थीं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म सलमान के ओपोजिट दबंग थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में सोनाक्षी की एक्टिंग और सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस अपने हर फिल्म के बाद मिले चेक को अपने माता-पिता को सौपती है। वह अपनी कमाई अपने पेरेंट्स को दे देती है। वहीं खबर है कि दबंग से मिली अपनी सैलेरी को सोनाक्षी ने सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन को दान की थी। बॉलीवुड में एंट्री से पहले सोनाक्षी का वजन करीब 90 किलो था। बाद में उन्होंने अपने करियर के लिए लगभग 30 किलोग्राम वजन कम किया।
विवादों में रही हैं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा फ़िल्मी करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवादों में रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने इन कंट्रोवर्सी पर ध्यान नहीं दिया और लगातार अपने करियर को बनाने में फोकस किया।
लीक हुआ था एमएमएस- सोनाक्षी सिन्हा का एमएमएस ऑनलाइन लीक हो गया था और इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। हालांकि, वीडियो बहुत धुंधला था और वीडियो में लोगों को पहचानना मुश्किल था। बाद में कहा गया कि यह वीडियो फर्जी था और सोनाक्षी वीडियो में नहीं थी।
रामायण विवाद- यह कौन बनेगा करोड़पति शो में था जब सोनाक्षी से महाकाव्य रामायण से एक प्रश्न पूछा गया था। हालांकि एक्ट्रेस इसका जवाब नहीं दे पाई और लाइफलाइन ले ली। हालांकि इस एपिसोड के बाद उन्हें जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ा और फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया।
भंगी विवाद- एक बार सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अनजाने में एक टिप्पणी की जिसकी कड़ी आलोचना हुई। एयरपोर्ट पर जाते समय अपने ड्रेसिंग स्टाइल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें ड्रेस अप करने का समय नहीं मिलता है। इसके अलावा उन्होंने कहा, "ये थोड़ी है कि जानबूझकर घर जाके 'भंगी' बनके चली जाउंगी।"