Mera Na Song: सिद्धू मूसेवाला का 'मेरा ना' गाना हुआ रिलीज, सिंगर की झलक देख इमोशनल हुए फैंस
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर उनका लेटेस्ट सॉन्ग मेरा ना आते ही छा गया है। इतना ही नहीं, उनका नया गाना सुनने के बाद फैंस इमोशनल भी हो गए हैं।;
सिद्धू मूसेवाला का 'मेरा ना' गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही छाया, थोड़ी देर में ही मिले इतने मिलियन व्यूज
Sidhu Moose wala Song Mera Na: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैन फॉलोइंग उनके चले जाने के बाद भी लोगों के बीच कायम हैं। बीते साल सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंगर के परिवार और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। भले ही आज सिद्धू दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके सुपरहिट गानों को आज भी फैंस काफी ज्यादा सुनते हैं। उनके फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मूसेवाला का एक नया गाना उनके यू्ट्यूब चैनल पर आज यानी 7 अप्रैल को रिलीज किया गया है। इस गाने का टाइटल है मेरा ना।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ऐलान किया था कि वो अगले 7 से 8 साल तक उनके गाने रिलीज करते रहेंगे। सिंगर के निधन के बाद उनका ये तीसरा गाना रिलीज हुआ है। इससे पहले भी मूसेवाला के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। फिलहाल सिद्धू के लेटेस्ट सॉन्ग को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर रिलीज के एक घंटे के अंदर ही इसे 19.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
सिद्धू मूसेवाला का गाना सुनकर भावुक हुए फैंस
सॉन्ग के बारे में आपको बता दें कि इसमें सिद्धू मूसेवाला की आवाज है। वहीं, बरना बॉय ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और म्यूजिक देने की जिम्मेदारी स्टील बंग्लेज ने निभाई हैं। सिद्धू के सभी गानों की तरह उनका यह गाना भी सुनने में काफी कमाल का है। इस गाने को सुनने के बाद सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक इमोशनल भी हो गए हैं। यूट्यूब पर लोग कमेंट सेक्शन में सिंगर को याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया लिख रहे हैं। ज्यादातर फैंस ने कमेंट किया है कि लेजेंड्स कभी मरते नहीं है। एक अन्य ने लिखा, तुम्हें याद कर रहा हूं ब्रो।
सिद्धू मूसेवाला का पहला ही गाना हुआ था सुपरहिट
सिद्धू मूसेवाला का नाम पंजाब के उन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है, जिनके चले जाने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही हैं। सिद्धू मूसेवाला के सिंगिग करियर के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में साल 2017 में कदम रखा था। उनका पहला ही सॉन्ग जी वैगन काफी पॉपुलर हुआ था। इसके बाद उनकी कुछ म्यूजिक एल्बम को भी लोगों ने बेशुमार प्यार दिया था। मूसेवाला को उनके गानों के लिए भरपूर प्यार और सम्मान आज तक मिलता है। इस लिस्ट में उनका लीजेंड, सो हाई और द लास्ट राइड जैसे गाने शामिल है। सिद्धू के निधन के बाद उनका आखिरी गाना एसवाईएल रिलीज हुआ था और इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे।