सिद्धू मूसेवाला का Unseen Video, आखिरी बार दोस्तों के साथ जश्न मनाते आए थे नजर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या को आज एक साल हो गया है। मूसेवाला के चले जाने के दुख को उनके फैंस आज तक भूल नहीं पाए हैं।;

Update: 2023-05-29 06:53 GMT

Sidhu Moosewala Death Anniversary: पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई सिंगर की हत्या (Sidhu Moosewala Death) से उनके फैंस सदमे में चले गए थे। सिद्धू के चाहने वाले आज भी उन्हें बेशुमार प्यार करते हैं। सिंगर के चले जाने के बाद भी उनके गानों को यूट्यूब पर काफी ज्यादा सुना जाता है। महज 28 साल की उम्र में सिद्धू दुनिया को अलविदा कह चले गए। उनके निधन के बाद एक वीडियो (Sidhu Moosewala Video) चर्चा में आया था। इसमें वो अपने दोस्तों के साथ खुशी के पल सेलिब्रेट करते नजर आए थे। इस वीडियो को खुद सिंगर की दोस्त सोनिया मान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

सिद्धू मूसेवाला का अनदेखा वीडियो

सिद्धू मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि (Sidhu Moosewala 1st Death Anniversary) पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें याद कर रहे हैं। लोग पोस्ट शेयर कर सिंगर के प्रति अपने लगाव और प्यार का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। आज उनका एक अनदेखा वीडियो (Sidhu Moosewala Unseen Video) भी काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि सिद्धू कार के बोनट पर केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिद्धू को अपने दोस्तों के साथ जमकर खुशियां मनाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनिया ने लिखा था कि हमेशा यादें साथ रह जाती हैं। अब भी मुझे सिद्धू के चले जाने का यकीन नहीं हो रहा है। सब कुछ एक सपने की तरह लग रहा है। हम मिस करेंगे।

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला का 'मेरा ना' गाना हुआ रिलीज, सिंगर की झलक देख इमोशनल हुए फैंस

अलग स्टाइल के लिए जाने जाते थे सिद्धू

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने गानों के अलग स्टाइल के लिए काफी पॉपुलर थे। मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। मूसा उनके गांव का नाम है, जिसे उन्होंने अपने नाम में शामिल किया था। सिद्धू की फैन फॉलोइंग इंडिया से बाहर भी मौजूद है। सिद्धू मर्डर केस (Sidhu Murder Case) को लेकर बात करें तो इसका मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को बताया गया है। लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि सिद्धू को वो भी मरवाना चाहते थे, लेकिन ये वाला प्लान गोल्डी बराड़ का था।

Tags:    

Similar News