Sonakashi Sinha Birthday: सोनाक्षी को पिता शत्रुघ्न सिन्हा की एक्स गर्लफ्रेंड की कॉपी कहने पर दबंग गर्ल ने दिया था ये रियेक्शन, मां ने भी सुनाई थी खरी खोटी

Sonakashi Sinha Birthday: सोनाक्षी ने बहुत ही कम समय में लोगों का दिल जीत लिया। वे पिता शत्रुध्न और मां पूनम सिन्हा की बहुत ही लाडली बेटी हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने अपनी पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूरी की। वहीं सोनाक्षी ने श्रीमती नाथीबाई दामोदरदास ठाकरसे यूनिवर्सिटी मुंबई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।;

Update: 2021-06-02 08:36 GMT

Sonakshi Sinha Birthday:  बॉलीवुड एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी का जन्म पटना में हुआ था। सोनाक्षी ने बहुत ही कम समय में लोगों का दिल जीत लिया। वे पिता शत्रुध्न और मां पूनम सिन्हा की बहुत ही लाडली बेटी हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने अपनी पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूरी की। वहीं सोनाक्षी ने श्रीमती नाथीबाई दामोदरदास ठाकरसे यूनिवर्सिटी मुंबई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। 

साल 2010 में सोनाक्षी ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्में सलमान खान उनके को स्टार थे। इस फिल्म के बाद से ही सोनाक्षी दबंग गर्ल के नाम से फेमस हुई। इसके बाद उन्होंने राउडी राठौर, लुटेरा, जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। अपनी अदाओं से दिल जीतने वाली सोनाक्षी ने बहुत कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया। 

जब उन्होंने बॉलीवु़ड में कदम रखा तो उनकी तुलना पिता की एक्स गर्लफ्रेंड रीना राय से की जाती थी। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें रीना राय की कॉपी बता दिया था। लोगों का कहना था कि वे बिल्कुल रीना की तरह दिखती हैं। जिस पर सोनाक्षी काफी नाराज भी हुई थी।

वहीं सोनाक्षी की मां ने मीडिया को काफी खरी खोटी भी सुनाई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय था जब शत्रुध्न और रीना काफी क्लोज फ्रेंड थे। वहीं खबर यह भी थी कि शत्रुध्न शादी के बाद भी रीना से मिलने जाते थे।

Tags:    

Similar News