Khal Nayak फिल्म के 30 साल पूरे होने पर बोले Subhash Ghai, 'चोली के पीछे क्या है' गाने को...

उनका कहना है कि चोली के पीछे (Choli ke Peeche sobg) गाने की एक लोक गीत के रूप में फिल्म में दिखाया गया था, लेकिन लोगों ने इसे अश्लील करा दिया था। जो उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।;

Update: 2023-08-07 04:04 GMT

Subhash Ghai on Khal Nayak :बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त  (Sanjay Dutt) की फिल्म 'खलनायक' को 30 साल हो गए है। इस मौके पर फिल्म निर्माता सुभाष घई (Subhash Ghai) ने फिल्म के गाने 'चोली के पीछे' (Choli ke Peeche) को लेकर बात की। उनका कहना है कि चोली के पीछे (Choli ke Peeche sobg) गाने की एक लोक गीत के रूप में फिल्म में दिखाया गया था, लेकिन लोगों ने इसे अश्लील करा दिया था। जो उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। 

दरअसल, खल नायक फिल्म को 1993 में रिलीज किया गया था। रविवार को इस फिल्म ने अपने 30 साल पूरे कर लिए है। 1990 के दशक यह फिल्म सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्ममेकर ने एक इंटरव्यू में कहा कि खलनायक से जुड़ी एक बात उन्हें आज भी याद है। जब लोगों ने चोली के पीछे को अश्लील करार दिया था। यह उनके लिए एक त्रासदी थी... एक बड़ा झटका था। उनका कहना है कि इस गाने को केवल  एक लोकगीत की तरह लिया और इसे कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने इसका विरोध हुआ।

लोगों ने बाद में समझा 

खबरों की मानें तो, निर्देशक ने कहा, "उन्हें याद है कि एक प्रमुख अखबार ने इस गाने के बारे में लिखा था 'यह गीत भारतीय सिनेमा का एक शास्त्रीय नमूना है' और यह एक राहत की बात थी। यह एक लोक गीत था और अब लोग इसे समझते हैं। 

'चोली के पीछे' गाना 

इस गाने को प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी ने लिखित था और इसे लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था। वहीं इस गाने को फेमस सिंगर अलका याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज दी थी।

क्या खास था इस फिल्म में 

खल नायक एक ट्रेडमार्क सुभाष घई की फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित समेत कई एक्टर मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में संजय दत्त ने एक आंतकवादी का किरदार निभाया था। वहीं जैकी श्रॉफ एक पुलिस अधिकारी बने थे। 

ये भी पढ़ें- Independence day 2023: इस 15 अगस्त सुनें ये सुपरहिट गानें

Tags:    

Similar News