Swara Bhasker ने 16 फरवरी को नहीं रचाई शादी, पति फहाद ने कहा मार्च में होगी तो एक्ट्रेस ने किया ऐसे रिएक्ट

स्वरा भास्कर और फाहद अहमद की शादी को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि दोनों ने बीते दिन शादी नहीं की है। चलिए जान लेते हैं कि आखिर दोनों की शादी कब होगी।;

Update: 2023-02-17 05:58 GMT

Swara Bhaskar and Fahad Ahmed: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के एक ट्वीट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वाली स्वरा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बीते दिन जानकारी सामने आई कि स्वरा ने फहाद अहमद के साथ शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर स्वरा की लाल साड़ी पहने हुई फोटोज खूब वायरल हो रही है। इस वजह से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है। लेकिन इसके पीछे भी एक बड़ी सच्चाई छिपी हुई है, जो हम आपको बता रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने की सगाई

स्वरा भास्कर ने बीते दिन एक ट्वीट शेयर कर फहाद अहमद के साथ अपनी लव स्टोरी के एक झलक दिखाई। इससे पता चला कि दोनों के बीच प्यार की शुरुआत एक प्रोटेस्ट में मुलाकात होने के बाद हुई थी। शादी के बारे में आपको बताते चलें कि स्वरा और फहाद अहमद ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि 16 फरवरी को फिर दोनों ने क्या किया था। दरअसल, गुरुवार के दिन दोनों ने सगाई की है। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई सेरेमनी की फोटोज ही छाई हुई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी उनकी सगाई में मौजुद थी।

फहाद ने बताया कब होगी शादी

सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी छाया हुआ है, जिसमें fahad और swara एक साथ चलते नजर आते हैं, तो मीडिया वाले कपल को बधाई देते हैं। इस पर फहाद कहते हैं कि अभी सिर्फ सगाई हुई है। शादी तो मार्च में होगी। जब सवाल शादी से जुड़ा हो और स्वरा भास्कर जो अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर है वो कुछ ना बोले ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्वरा ने कहा, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।

स्वरा ने हर किसी को किया हैरान

गौरतलब है कि कपल ने कोर्ट मैरिज जरूर कर ली है, लेकिन हिंदू या मुस्लिम रिती रिवाज से उन्होंने शादी नहीं की है। फिलहाल दोनों ने रिती रिवाज के साथ केवल सगाई की है। खैर, कहना लाजमी होगा कि स्वरा ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज तो दिया है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि स्वरा का दिल फहाद अहमद पर आ गया है। एक्ट्रेस के चाहनेवालों के बीच तो उनकी ही चर्चाएं चल रही है।

Tags:    

Similar News