अॉस्कर 2017: अमेरिका ने ''सीरियाई सिनेमेटोग्राफर'' पर लगाया बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 7 मुस्लिम बहुल देशों पर बैन लगा दिया है।;

Update: 2017-02-25 00:00 GMT
वाशिंगटन. सीरियाई सिनेमेटोग्राफर खालिद खतीब को रविवार 27 फरवरी को होने अॉस्कर 2017 में शामिल होने से रोक लगा दी है। सिनेमेटोग्राफर खालिद को अमेरिका में एंट्री पर ही रोक लगाई गई है। अमेरिका के होमलैंड सुरक्षा विभाग द्वारा सिनेमेटोग्राफर खालिद पर अमेरिका में प्रवेश करने को लेकर पाबंदी लगा दी गई है। 
 
21 साल के फिल्म सिनेमेटोग्राफर खालिद खतीब को उनकी डाक्यूमेंटरी द व्हाइट हेलमेट के लिए नामंकित किया गया है। आपको बता दें कि अधिकारियों ने सिनेमेटोग्राफर के खिलाफ एक अपमानजनक जानकारी मिली है। 21 साल के खालिद खतीब को उनकी डाक्यूमेंटरी द व्हाइट हेलमेट के लिए नामंकित किया गया है। आपको बता दें कि अधिकारियों ने सिनेमेटोग्राफर के खिलाफ एक अपमानजनक जानकारी मिली है। जिसके लिए सिनेमेटोग्रफर को अवॉर्ड फक्शन में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है।
 
यह भी पढ़ें- सोने-हीरे की ड्रेसेज भी पहनते हैं सेलिब्रिटिज, देखें किसने पहने सबसे महंगे कपड़े
 
गौरतलब है कि यह खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 7 मुस्लिम बहुल देशों पर बैन लगाने के बाद सामने आई है। इस लिस्ट में सीरिया का भी नाम शामिल है। ट्रंप के इस फैसले में मुस्लिम देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है।
 
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: जिंदा होती तो 42 की हो गईं होती दिव्या भारती
 
खालिद खतीब द्वारा बनाई गई 40 मिनट की द व्हाइट हेलमेट डाक्यूमेंट्री सीरिया सिविल डिफेंस के बारे में है। जिसने युद्धग्रस्त सीरिया में हुई बमबारी में करीब 60,000 से ज्यादा लोगों की जान को बचाया था। 
द इंडिपेंडेंट
की रिपोर्ट के मुताबिक,  महज 21 साल खतीब ने नेटफिल्क्स शॉर्ट कंपनी के निर्माता अॉरलान्डो के साथ अॉस्कर में शामिल होने का सोचा था।
 
उसने हाल ही में दिए गए अपने एक स्टेटमेंट में कहा था कि अगर हम अवॉर्ड जीत गए तो यह दिखाएगा कि एक इंसान की जिंदगी को बचाने का मतलब पूरी इंसानियत को बचाने से है। आपको बता दें कि लॉस एंजेलिस में रविवार 27 फरवरी को अॉस्कर अवॉर्ड फक्शन होना है। जिसे 'जिमी केमल' होस्ट करेंगे।
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News