जेनिफर मिस्त्री ही नहीं, इन स्टार्स के साथ भी हुआ Asit Modi का विवाद

Asit Modi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) एक बार फिर विवादों में आ चुके हैं। जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry Bansiwal) से पहले कई शो के कलाकारों के साथ उनका विवाद चर्चा में आया था।;

Update: 2023-05-12 05:34 GMT

Asit Modi Controversy With TMKOC Cast: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 15 साल से लोगों का मनोरंजन करने वाले शो के प्रोड्यूसर पर मिसेज सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jennifer Mistry Bansiwal) ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद तारक मेहता शो के फैंस भी हैरान हो गए हैं। हालांकि, असित ने अपने पर लगे आरोपों को गलत बताया है। आज की रिपोर्ट में आपको बता रहे हैं कि इससे पहले किन कलाकारों के साथ असित मोदी का विवाद गहरा चुका है।

शैलेश लोढ़ा

सीरियल में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने बीते साल शो को अलविदा कहा था। इसके बाद से ही एक्टर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में शैलेश ने खुलासा किया था कि मेकर्स ने उनकी लाखों की पेमेंट नहीं दी है। इसके बाद शैलेश ने इसे लेकर कानूनी नोटिस भी भेजा है।

Also Read: असित मोदी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, मिसेज सोढ़ी ने दर्ज कराई शिकायत

दिशा वकानी

टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने भी साल 2017 में शो छोड़ दिया था। इसके बाद अक्सर जानकारी सामने आई कि वो बेहद जल्द शो में वापसी करने वाली हैं। हालांकि, यह दावा भी रिपोर्ट में किया जा रहा है कि दिशा वकानी का विवाद असित मोदी के साथ हुआ था। इसकी वजह से एक्ट्रेस शो में कभी वापसी नहीं करने वाली हैं।

भव्य गांधी

शो में बचपन से टप्पू का रोल प्ले करने वाले एक्टर भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने भी खुद को तारक मेहता से अलग कर लिया था। लेकिन भव्य इस बारे में कोई बात करना पसंद नहीं करते हैं। मीडिया के सवालों पर भी वो अक्सर चुप्पी साध लेते हैं।

राज अनादकत

बीते दिनों राज अनादकत (Raj Anadkat) जिन्होंने बाद में टप्पू का रोल शो में निभाया था। उन्होंने भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ दिया। दरअसल, असित और राज अनादकत के बीच भी विवादों की खबरें सामने आई थी।

मालव राजदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टारकास्ट के अलावा निर्देशक मालव राजदा (Malav Rajda) ने भी शो को अलविदा कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर किया था। इसमें उनके दिल का दर्द साफ तौर पर नजर आया था। हालांकि, उन्होंने विवाद ना बढ़ाते हुए खुद को शो से ही अलग कर लिया था। 

Tags:    

Similar News