मर्सिडीज होने के बाद भी टीवी की बहू 'रजनीकांत' ने की ऑटो की सवारी, कैमरा देखते ही छिपा लिया मुंह

Ridhima Pandit: रिधिमा पंडित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जबदस्त कमेंट कर रहे है। वीडियो में रिधिमा ऑटो की सवारी करती नजर आ रही है। जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ती तो, वो अपना मुंह छिपाने लगती है।;

Update: 2021-02-02 04:17 GMT

टीवी के बहू 'रजनीकांत' यानी रिधिमा पंडित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जबदस्त कमेंट कर रहे है। वीडियो में रिधिमा ऑटो की सवारी करती नजर आ रही है। जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ती तो, वो अपना मुंह छिपाने लगती है। मीडियाकर्मी उनसे चलती ऑटो में पूछते है कि 'कैसी हैं रिधिमा मैम, आज ऑटो में... कहां है आपकी मर्सिडीज..' इसका जवाब देते हुए ​रिधिमा कहती है कि सर्विस होने के लिए गई है...'

रिधिमा पंडित के इस वीडियो को विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर रिधिमा ने भी कमेंट किया और लिखा- 'जब भी वो इस तरह से घर से बाहर निकलती है तो पैपराजी उन्हें पहचान लेते है, फोटो क्लिक कर लेते है।' आपको बता दें कि रिधिमा पंडित ने सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। शो से काफी हिट हुईं हैं। रिधिमा ने इस सीरियल में एक रोबोट का किरदार निभाया था जो कि दर्शको के बीच काफी पसंद किया गया था।

टीवी सीरियल के अलावा रिधिमा पंडित कई फेमस विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा, रिधिमा पंडित ने 'खतरों के खिलाड़ी 9' में भी काम किया है। रिधिमा को जी अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। यही नहीं रिधिमा बीते हफ्ते कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी नजर आई थीं। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था। रिधिमा पंडित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

Tags:    

Similar News