'घाघरा' सॉन्ग पर दुल्हन बन मोनालिसा ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख भूल जाएंगे माधुरी दीक्षित के स्टेप

मोनालिसा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा दुल्हन के अवतार में नजर आ रही है और माधुरी दीक्षित के गाने 'घाघरा' पर डांस करती हुई नजर आ रहीं है।;

Update: 2020-07-25 06:58 GMT

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इंटरनेट पर उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो अक्सर चर्चा में बनीं रहती हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट वीडियो को शेयर किया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और इसमें उनके अवतार को देखकर लोग सरप्राइज्ड हैं। दरअसल, इस वीडियो में वो दुल्हन बनीं हुआ है। उनका ब्राइडल अवतार लोगों को हैरान कर रहा है।

वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) रेड कलर के जोड़े में तैयार होकर नाचते नजर आ रही है। मोनालिसा का लंहगा बेहद खूबसूरत और एकदम जड़ा हुआ है। इसके साथ लाल चोली और चुनरी उनके लुक को शानदार बना रही है। हैवी डिजाइनर ज्वेलरी से मोनालिसा एकदम स्टाइलिश पहनी है। हाथों में कलीरे से लोगों की नजरें नहीं हट रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में माधुरी दीक्षित का फेमस सॉन्ग 'घाघरा' प्ले हो रहा है। इस सॉन्ग पर मोनालिसा डांस करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- 'ये घाघरा सही में बहुत भारी था और ज्वेलरी भी। मैं देख सकती हूं कि उस समय मैं कैसे छोटे-छोटे कदम उठा रही थी।' इंटरनेट पर उनके इस वीडियो पर काफी सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल रहे है। इससे पहले मोनालिसा ने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में मोनालिसा सॉन्ग 'घर मोरे परदेसिया' पर जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही थी। वीडियो में एक्ट्रेस ने पलाजो स्टाइल सूट पहना हुए है, जिस पर गुलाबी दुपट्टा खूब फब रहा है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

Tags:    

Similar News