Bhojpuri Gana: Valentine के मौके पर विदेश गए खेसारी लाल और काजल राघवानी, बीच रोड पर ही शुरु किया Romance
Bhojpuri Gana Valentine Special: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने का नाम 'दिल में ढुका के बटाम' (Dil Mein Dhuka Ke Batam) है। गाना काफी शानदार है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।;
भोजपुरी इंडस्ट्री की जब भी बात होती है, तो नाम खेसारी लाल यादव का जरुर लिया जाता है। खेसारी लाल यादव ने सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों को दिवाना बनाया हुआ है बल्कि अपनी आवाज से भी लोगों के दिलों में बसे हुए है। खेसारी लाल ज्यादातर अपने गानों को खुद ही गाते है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ। जो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वैलेंटाइन के इस मौके पर उनका ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने का नाम 'दिल में ढुका के बटाम' (Dil Mein Dhuka Ke Batam) है। गाना काफी शानदार है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी भी नजर आ रही है। खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते है। जिस भी फिल्म या गाने में इन दोनों की जोड़ी नजर आती है, वो गाना पहले से ही हिट मान लिया जाता है।
'दिल में ढुका के बटाम' गाना खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' का है। इस गानो को 6 फरवरी को 'फिल्मची मूवीज' यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। गाने की तारीफ हर जगह हो रही है। गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है, तो वहीं गाने को लिखने का काम रजनीश मिश्रा ने किया है। आप भी सुनिए वैलेंटाइन के मौके पर वायरल हो रहा खेसारी और काजल का ये भोजपुरी गाना-