Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाना 'राजा टूटे बदनिया' ने मचाया ऐसा धमाल, बार बार गाने का हॉट वीडियो देख रहे लोग

कोरोना लॉकडाउन के बाद जुलाई के पहले ही हफ्ते में रिलीज हुए इस गाने ने यू ट्यूब पर मचाया धमाल। जमकर तारीफ कर रहे लोग।;

Update: 2020-07-19 09:01 GMT

कोरोना काल हो या फिर लॉकडाउन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के गानों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इन्हीं में से एक हाल ही में रितेश पांडे और प्रियंका सिंह द्वारा गाया गया भोजपुरी सॉन्ग राजा टूटे बदनिया है। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं यह गाना यू ट्यूब पर भी ट्रेडिंग में बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में ही गाने को अब तक लाखें लोग देख चुके हैं। गाने पर लगातार व्यूज की बौछार हो रही है।

दरअसल, भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म 'ससुराल' का गाना (Raja Tute Badaniya) 'राजा टूटे बदनिया' के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना 2 जुलाई को यू ट्यूब पर रिलीज किया गया था। जिस पर जमकर व्यूज आ रहे हैं। इस गाने को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं इस गाने को श्याम देहाती ने लिखा है। इस गाने का म्यूजिक राजकुमार पांडेय ने दिया है। गाने में डांस और हॉट स्टेप्स का तडका इसे और भी वायरल कर रहा है। रितेश और प्रियंका सिंह के फैंस के बीच यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि पिछले कुछ ही दिनों में गाने को 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Full View

भोजपुरी गाने राजा टूटे बदनिया के बोल के साथ ही इसमें हॉट कैमेस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है। गाने पर लगातार व्यूज की संख्या बढती जा रही है। जानकारों का दावा है कि रितेश यह गाना भी रिकॉर्ड तोड सकता है। 

Tags:    

Similar News