Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा ने घरवालों पर बनाईं हेडलाइंस, सिद्धार्थ को 'गुंडा' तो आरती को बताया 'गॉशिप क्वीन'
Bigg Boss 13: बिग बॉस में एक टास्क के दौरान शेफाली बग्गा ने घरवालों पर हेडलाइंस बनाई। जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के ऊपर 'बिग बॉस का गुंडा सिद्धार्थ शुक्ला' जैसी हेडलाइंस बनाई.. वहीं असीम के ऊपर 'चेले ने किया अपने ही गुरू पर वार' हेडलाइन बनीं... देखिए पूरा वीडियो...;
बिग बॉस का माहौल काफी गर्म है। आज 'वीकेंड का वार' काफी जबरदस्त रहना वाला है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस की एक्सक्यूसिव वीडियो वायरल हो रही है। एक वीडियो में शेफाली बग्गा घरवालों पर हेडलाइंस बनाती हुई नजर आ रही है। शेफाली सबसे पहले पारस पर हेडलाइन बनाती है और कहती है कि 'पारस की अपने ही दुश्मनों के साथ गठबंधन की कोशिश'... इसके बाद शेफाली जरीवाला पर हेडलाइन बनाती है और कहती है 'शेफाली ने घोंपा अपनों के पीठ पर छुरा'
Exclusive jhalak#BB13#SidharthShukla #ShehnaazGilll #Sidnaaz#ashimriaz pic.twitter.com/pitTH9TPgO
— MiRtUnJaY pAtHaK (@JhOoNuP) December 29, 2019
वहीं आरती सिंह पर हेडलाइन बनाते हुए विशाल ने कहा कि आरती है दुल्हन की चाची और दुल्हे की भी चाची.. 'गॉशिप क्वीन'.... इसके बाद शेफाली बग्गा सिद्धार्थ शुक्ला पर हेडलाइन बनाती है 'बिग बॉस का गुंडा सिद्धार्थ शुक्ला'... इसके बाद पारस आसीम पर हेडलाइन बनाते हुए कहते है.. 'बीबी में चेले ने किया अपने ही गुरू पर वार'..
आज बिग बॉस में सलमान आपको इमोशनल होते हुए नजर आएंगे। दरअसल, बिग बॉस में होस्ट के तौर पर सलमान खान को 10 साल पूरे हो गए है। ऐसे में बिग बॉस की टीम ने उनकी जर्नी का एक वीडियो क्लिप दिखाया जिसमें बिग बॉस के उनके बेस्ट मोमेंट्स नजर आए। सलमान ये वीडियो देखकर काफी इमोशनल हुए और रोने लगे। सलमान फिर हंसते हुए अपने आंसू साफ करते हैं। सलमान को ऐसा इमोशनल देखकर फैन्स भी इमोशनल हो रहे हैं। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
वहीं सलमान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिग बॉस के घर में घुसते हैं और घर की सफाई करते हैं। पहले सलमान किचन की सफाई करते हैं और इसके बाद सलमान बाथरूम की सफाई करते हैं। सलमान ये सब घर में फैली गंदगी से परेशान होकर करते हैं। इस और कोई भी कंटेस्टेंट ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे चलते इस बात से गुस्साए सलमान खान घर की सफाई करने आए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App