Bigg Boss 13: इस लड़ाकू की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, सिद्धार्थ और पारस पर पड़ेंगे भारी

Bigg Boss 13 : बिग बॉस 13 के 'वीकेंड का वार' में एक बड़ा खुलासा होने वाला है.. दरअसल, इस वीकेंड के वार में सलमान खान बताएंगे कि अब किस कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। सलमान खान से पहले हम आपको बता देते है कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन है जो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेगा।;

Update: 2019-11-08 10:11 GMT

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' का घर इन दिनों महाभारत का कुरुक्षेत्र बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही घर में छह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी, जिसमें तहसीन पूनावाला, शेफाली जरीवाला, हिमांशी खुराना, खेसारी लाल यादव, हिंस्दुतानी भाव और अरहान खान है। नए घरवालों के आने के बाद से घर का माहौल बदलता दिखाई दे रहा है। शो में घरवालों ने गेम ही बदल दिया है, जहां सिद्धार्थ शुक्ला ने आरती सिंह से दूरियां बना ली है.. वहीं शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ का ग्रुप छोड़ दिया है। शो में घर से बेघर हो चुकी दो और कंटेस्टेंट ने एंट्री की। घर में रश्मि देसाई और देवोलीना की घर में एंट्री की।



रश्मि देसाई और देवोलीना के घर में आने के बाद अब दर्शक बड़े चाव से शो को देख रहे है कि शो में आगे क्या होगा। शो को टीआरपी की रेस में आगे दौड़ाने के लिए शो मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत माना जा रहा है कि जल्द ही शो में अब एक और नए वाइल्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होगी। जी हां, टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह शो में एंट्री ले सकते है। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि विशाल आदित्य सिंह इस 'वीकेंड का वार' पर घर में एंट्री लेंगे। आपको बता दें कि विशाल हाल ही में स्टार प्लस पर प्रसारित रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आए थे। इस शो में वो एक्स-गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे।



 नच बलिए की ये जोड़ी सबसे विवादित जोड़ी थी, क्योंकि इनकी आपस में कभी नहीं बनी, ये स्टेज पर जज के सामने ही झगड़ने लगते थे। कहा जा रहा है कि शो में विशाल आदित्य घरवालों की वाट लगाने इस वीकेंड के वार में आ रहे है। बिग बॉस के शो दिन पर दिन नया टविस्ट देखने को मिल रहा है। घर दो ग्रुप्स में बंट चुका है। एक तरफ सिद्धार्थ शुक्ला, आसीम रियाज, शेफाली जरीवाला, हिंदुस्तानी भाऊ और हिमांशी खुराना है तो वहीं दूसरी और- माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, खेसारी लाल यादव, तहसीन पूनावाला, अरहान खान, रश्मि देसाई और देवोलीना है। इसके अलावा, शहनाज गिल और आरती सिंह सिद्धार्थ शुक्ला के ग्रुप से बाहर हो गई है।         

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News